बहराइच: यूक्रेन से घर पहुंचे छात्रों से जिलाधिकारी ने की मुलाकात, कही यह खास बात
बहराइच। यूक्रेन के विभिन्न मेडिकल कॉलेज में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे नौ छात्र अपने घर आए हुए हैं। सोमवार को जिलाधिकारी ने सभी छात्रों से मुलाकात कर आगे की पढ़ाई पर ध्यान देने की बात कही। यूक्रेन में जिले के लगभग 15 छात्र मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं। रूस और यूक्रेन के बीच …
बहराइच। यूक्रेन के विभिन्न मेडिकल कॉलेज में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे नौ छात्र अपने घर आए हुए हैं। सोमवार को जिलाधिकारी ने सभी छात्रों से मुलाकात कर आगे की पढ़ाई पर ध्यान देने की बात कही।
यूक्रेन में जिले के लगभग 15 छात्र मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के चलते सभी छात्र वापस अपने घर पहुंच रहे हैं। अब तक जिले में नौ छात्र यूक्रेन से आए हैं। सभी छात्रों को सोमवार को जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट बुलाया। इसके बाद यूक्रेन से जिला मुख्यालय तक पहुंचने समेत अन्य समस्याओं की जानकारी ली।
जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र ने कहा कि छात्र पढ़कर अपना और परिवार का नाम रोशन करें। साथ ही किसी समस्या के समाधान के लिए जिला प्रशासन से संपर्क कर सकते हैं।
पढ़ें- बहराइच: कतर्नियाघाट में शुरू होगी बाघों की गणना, जानें कैसे होगी संख्या की पहचान
