सीतापुर: दो स्थानों से चोरों ने उड़ाया ढाई लाख का माल, जांच में जुटी पुलिस
सीतापुर। शनिवार की रात कस्बे में दो स्थानों से चोरों ने नकदी, जेवर सहित करीब ढाई लाख का माल पार कर दिया। दोनों घटनाओं की सूचना पुलिस को दे दी गई है। बताते हैं कि सिधौली कस्बे के ब्लाक कार्यालय के पीछे स्थित अलादादपुर में एक घर को निशाना बनाते हुए चोरों ने लाखों रुपये …
सीतापुर। शनिवार की रात कस्बे में दो स्थानों से चोरों ने नकदी, जेवर सहित करीब ढाई लाख का माल पार कर दिया। दोनों घटनाओं की सूचना पुलिस को दे दी गई है। बताते हैं कि सिधौली कस्बे के ब्लाक कार्यालय के पीछे स्थित अलादादपुर में एक घर को निशाना बनाते हुए चोरों ने लाखों रुपये के जेवर सहित सवा लाख रुपये की नकदी चोरी कर फरार हो गए। सुबह जब लोगों की आंख खुली, तो उन्हें चोरी का पता लगा। ब्लाक के पीछे स्थित विनोद सिंह के घर में रात को चोर छत से घर में दाखिल होकर जीने के दरवाजे को खोल कर कमरों तक पहुंच गए।
दूसरे तल के कमरों में सो रहे विनोद सिंह के छोटे बेटे राहुल सिंह के कमरे को बाहर से बंद कर दिया और दूसरे कमरों में रखी अलमारियों का लॉकर तोड़ कर उसमें रखे एक लाख 25 हजार रुपये नकद व दोनों बहुओं के जेवर जिनकी कीमत लाखों रुपये थी। लेकर फरार हो गए। सुबह तीन बजे जब राहुल ने बाथरूम जाने के लिए दरवाजा खोलने का प्रयास किया, तो उसे बाहर से बंद पाया।उसने मोबाइल से अपने बड़े भाई कमलेन्द्र से दरवाजा खोलने को कहा। उसके बाद घर के लोगों ने कमरों में रखी अलमारियों के लाकर टूटे व जेवर नकदी गायब मिली।
पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की। दूसरी घटना में कस्बे के गांधी नगर में स्थित शिव बहादुर सिंह के घर में किराए पर चल रहे एक एनजीओ के कार्यालय में चोरों ने पीछे कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे 14 सौ 45 रुपये, एक कर्मचारी की पर्स से 12 सौ रुपये व 3 अन्य अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे सामान सहित कुल 20 हजार की चोरी कर ले गए। कार्यालय के बाहरी कमरे में सो रहे तीन कर्मचारी जब सुबह सोकर उठे, तो घटना की जानकारी हुई। कोतवाली प्रभारी आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि मुकद्दमा पंजीकृत कर जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ: सिटी इंटरनेशनल स्कूल में ‘द असीमा चैटर्जी स्टेम’ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
