सीरिया में दमिश्क के पास इजराइली हवाई हमले, दो लोगों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दमिश्क। इजराइल ने सीरिया के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर उसकी राजधानी दमिश्क के पास सोमवार को कई मिसाइल दागीं, जिसके कारण दो आम नागरिकों की मौत हो गयी। इस हमले में सीरिया के सैन्य ठिकानों को भी भारी क्षति हुई है। सीरिया के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में यह जानकारी दी। मंत्रालय ने …

दमिश्क। इजराइल ने सीरिया के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर उसकी राजधानी दमिश्क के पास सोमवार को कई मिसाइल दागीं, जिसके कारण दो आम नागरिकों की मौत हो गयी। इस हमले में सीरिया के सैन्य ठिकानों को भी भारी क्षति हुई है। सीरिया के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि पड़ोसी लेबनान के ऊपर से उड़ान भरने वाले इजराइली युद्धक विमानों ने सीरिया की ओर मिसाइल दागीं। इसमें कहा गया है कि सीरियाई वायु रक्षा प्रणाली ने अधिकांश मिसाइल मार गिराईं। इस हमले में आम नागरिकों की मौत कैसे हुई, इस बारे में अब तक विस्तृत जानकारी नहीं दी गयी है। इजराइल ने इस हमले पर अब तक कोई टिप्पणी नहीं की है।

इजराइल इस तरह के हमले को अकसर स्वीकार नहीं करता है। उसने पिछले दशक में गृहयुद्ध के दौरान सीरिया में सरकार के नियंत्रण वाले कई इलाकों को निशाना बनाकर हमले किए हैं। गौरतलब है कि इजराइल इस बात को स्वीकार करता है कि वह लेबनान के हिजबुल्लाह जैसे ईरान समर्थित मिलिशिया के ठिकानों को निशाना बनाता है, जो सीरिया के राष्ट्रपति बशर असद की सेना के पक्ष में लड़ते हैं। इस हमले से करीब दो सप्ताह पहले दमिश्क में ही एक इजराइली हमले में तीन सीरियाई सैनिकों की मौत हो गयी थी।

ये भी पढ़ें:- दो कैबिनेट मंत्रियों को हटाने के बाद श्रीलंका की गठबंधन सरकार में दरार

संबंधित समाचार