मुरादाबाद : स्टीकर व पंपलेट्स के जरिए करें प्रचार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी ने पूरे साल में होने वाली लोक अदालत का प्रचार-प्रसार करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि 12 मार्च को पहली बार जिला व तहसील स्तर पर लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिसमें राजस्व, बैंक, भूमि, महिला उत्पीड़न, मोटर व्हीकल एक्ट और घरेलू मामलों …

मुरादाबाद, अमृत विचार। राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी ने पूरे साल में होने वाली लोक अदालत का प्रचार-प्रसार करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि 12 मार्च को पहली बार जिला व तहसील स्तर पर लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।

जिसमें राजस्व, बैंक, भूमि, महिला उत्पीड़न, मोटर व्हीकल एक्ट और घरेलू मामलों का प्रमुखता से निस्तारण होगा। लिहाजा सभी सोशल मीडिया-पंपलेट्स व अन्य साधनों से इसका प्रचार-प्रसार करें। ताकि वादकारियों को समय से न्याय मिल सके और वादों की संख्या कम हो।

ये भी पढ़ें:- बरेली: डॉ. केशव अग्रवाल पर हमला करने वाला चौथा आरोपी गिरफ्तार, 15 हजार का था इनामी

संबंधित समाचार