अयोध्या: ओवरलोड ट्रक ने डीसीएम में मारी टक्कर, चालक ने कूद कर बचाई जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। क्षेत्र में रामगंज बाजार में सोमवार सुबह गन्ने से लदे ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राले ने एक डीसीएम में जबरदस्त टक्कर मार दी, जिससे डीसीएम का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि डीसीएम चालक ने कूद कर अपनी जान बचा ली। इलाके में गन्ना तौल केंद्र के ओवरलोड ट्राले परेशानी का …

अयोध्या। क्षेत्र में रामगंज बाजार में सोमवार सुबह गन्ने से लदे ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राले ने एक डीसीएम में जबरदस्त टक्कर मार दी, जिससे डीसीएम का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि डीसीएम चालक ने कूद कर अपनी जान बचा ली।

इलाके में गन्ना तौल केंद्र के ओवरलोड ट्राले परेशानी का कारण बन गये हैं। इनसे आए दिन राहगीर चोटिल हो रहे हैं। इन ट्रालों की मनमानी इतनी बढ़ गई कि कस्बे में आए दिन दुर्घटना हो रही है। सोमवार की सुबह एक ट्राला मिल से गन्ना तौल कराकर लोडिंग करने जा रहा था। इसी बीच रामगंज बाजार में सामने से आ रही एक डीसीएम में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि डीसीएम का सामने वाला पूरा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

टक्कर मारने के बाद ट्राला तेजी से भाग निकला। सोमवार दोपहर तक ट्राला घटनास्थल पर ही खड़ा रहा। हल्का एसआई अर्जुन यादव के मुताबिक दुर्घटना में कोई चोटिल नही हुआ है। दोनों पक्षो ने आपसी समझौता कर मामला निपटा लिया है।

पढ़ें-Shane Warne Death: शेन वॉर्न की मौत कैसे हुई? थाईलैंड पुलिस की जांच में सामने आई बड़ी जानकारी

संबंधित समाचार