दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर शेयर की स्पेन की खूबसूरत तस्वीरें
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी फिल्म पठान की शूटिंग के लिए शाहरुख खान और जॉन अब्राहम के साथ स्पेन में हैं। दीपिका ने स्पेन की कई सारी तस्वीरें साझा की है। दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें साझा की हैं। इनमें से पहली तस्वीर में दीपिका ने नीले समंदर की फोटो शेयर …
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी फिल्म पठान की शूटिंग के लिए शाहरुख खान और जॉन अब्राहम के साथ स्पेन में हैं। दीपिका ने स्पेन की कई सारी तस्वीरें साझा की है। दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें साझा की हैं।

इनमें से पहली तस्वीर में दीपिका ने नीले समंदर की फोटो शेयर की हैं। जिसे उन्होंने कैप्शन दिया ‘इस्केप टाइम’। वहीं कुछ तस्वीरें स्पेन के जगमगाते शहर की है, जिसके जरिए दीपिका ने सिटी लाइट्स को दिखाने की कोशिश की है।
इसके अलावा दीपिका ने पेड़- पौधो से भरा एक बूमर रैंग भी शेयर किया है। इसके साथ ही दीपिका ने बिना मेकअप अपनी एक तस्वीर भी साझा की है और कैप्शन में लिखा, ‘लेजी संडे’। हाल ही में फिल्म ‘पठान’ का टीजर रिलीज हुआ है। फिल्म पठान 25 जनवरी, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
पढ़ें- SaReGaMaPa Winner: नीलांजना रे बनीं विनर, जानें कितना मिला कैश प्राइज
