रायबरेली: जमीनी विवाद में जमकर चलीं लाठियां, दो लोग हुए घायल
रायबरेली। भदोखर थाना क्षेत्र के पूरे दयाल मजरे कचौंदा गांव में जमीनी विवाद में सोमवार को जमकर मारपीट हुई। लाठी डंडों के प्रहार से दो लोग घायल हो गए। मामले की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। गांव निवासी रामलखन और लाल बहादुर के बीच लंबे अरसे से एक जमीन को लेकर विवाद चल रहा …
रायबरेली। भदोखर थाना क्षेत्र के पूरे दयाल मजरे कचौंदा गांव में जमीनी विवाद में सोमवार को जमकर मारपीट हुई। लाठी डंडों के प्रहार से दो लोग घायल हो गए। मामले की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
गांव निवासी रामलखन और लाल बहादुर के बीच लंबे अरसे से एक जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। दोनों पक्ष एक भूभाग पर अपना अपना दावा कर रहे थे। सोमवार की सुबह फिर उसी जमीन को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते लाल बहादुर पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर लाठी डंडे और धारदार हथियार से प्रहार कर दिया। जिसमे एक पी पक्ष से राम लखन और बीनू पत्नी जितेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची भदोखर पुलिस ने घायलों को बेलाभेला सीएचसी पंहुचाया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल रामलखन और बीनू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक यशकांत सिंह ने बताया कि ग्राम सभा की जमीन पर रास्ते को लेकर मारपीट हुई है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर लालबहादुर, आदित्य व अमिता यादव के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है।
यह भी पढ़ें; Shraddha Kapoor Photos : लहंगे में खूबसूरत दिखीं श्रद्धा कपूर, दिलकश अदाओं पर फिदा हुए फैंस
