रायबरेली: बाइक सवार दंपति को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत
रायबरेली। बाइक सवार दंपति को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने अनियंत्रित होकर टक्कर मार दी, जिसमे महिला की मौत हो गई। जबकि उसका शौहर गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा रविवार की देर शाम हरचंदपुर थाना क्षेत्र के दतौली के पास हुआ है। क्षेत्र के दतौली गांव निवासी मोबीन अपनी पत्नी फरीदा के साथ …
रायबरेली। बाइक सवार दंपति को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने अनियंत्रित होकर टक्कर मार दी, जिसमे महिला की मौत हो गई। जबकि उसका शौहर गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा रविवार की देर शाम हरचंदपुर थाना क्षेत्र के दतौली के पास हुआ है।
क्षेत्र के दतौली गांव निवासी मोबीन अपनी पत्नी फरीदा के साथ बाइक से रायबरेली की ओर आ रहा था। प्रयागराज लखनऊ राजमार्ग पर दतौली के पास ही अचानक पीछे से आ रहे टैक्टर ने अनियंत्रित होकर उन्हें टक्कर मार दिया । जिसमे उसकी पत्नी फरीदा की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि मोबीन को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया। पुलिस ने मामले में ट्रैक्टर को कब्जे ने लिया है और शव का पोस्ट मार्टम कराया जा रहा है।
यह भी पढ़ें; सेंसेक्स 1491 अंक और निफ्टी 16 हजार के नीचे बंद, निवेशकों के 5 लाख करोड़ डूबे
