नैनीताल: सरोवर नगरी में दिखेंगे फागोत्सव के रंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। नंदा देवी महोत्सव की तर्ज पर 26वां फागोत्सव का आयोजन हो रहा है। मंगलवार से सुबह महिलाएं जुलूस निकालकर इसकी शुरुआत करेंगी। होली के रंगों के साथ इस फागोत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। धार्मिक व सामाजिक संस्था श्रीराम सेवक सभा की ओर से सोमवार को पत्रकार वार्ता का आयोजन हुआ। …

नैनीताल, अमृत विचार। नंदा देवी महोत्सव की तर्ज पर 26वां फागोत्सव का आयोजन हो रहा है। मंगलवार से सुबह महिलाएं जुलूस निकालकर इसकी शुरुआत करेंगी। होली के रंगों के साथ इस फागोत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।

धार्मिक व सामाजिक संस्था श्रीराम सेवक सभा की ओर से सोमवार को पत्रकार वार्ता का आयोजन हुआ। बताया कि 8 मार्च से 19 मार्च तक आयोजन होने वाले फागोत्सव को धूमधाम से मनाया जाएगा।

रामसेवक सभा के महासचिव जगदीश बवाड़ी ने फागोत्सव 2022 की जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को तल्लीताल से रामसेवक सभा प्रांगण तक महिलाओं द्वारा होली का जुलूस निकाला जाएगा, इसमें महिलाएं स्वांग रचकर हिस्सा लेंगी। 9 मार्च को महिला होली दलों द्वारा प्रस्तुति, 12 मार्च को बैठकी होली ,13 मार्च को चीर बन्धन व रंगधारण, 14 मार्च को आमल एकादशी और स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुति ,15 मार्च को श्री राम सेवक सभा के कलाकारों द्वारा प्रस्तुति अपुण भाषा अपुण बोलि कार्यक्रम ,16 मार्च को एकल होली गायन (महिला / पुरूष), 17 मार्च को बच्चों का स्वांग व होली जुलूस बैठकी होली (पुरुष) चीर दहन,18 मार्च को छलड़ी का आयोजन किया जाएगा।

बताया कि इस बार 20 टीम प्रतिभाग करेंगी, जिसमे स्थानीय टीम अल्मोड़ा,रानीखेत,भीमताल, हल्द्वानी,भवाली,गेठिया , बेतालघाट , ज्योलिकोट सहित अन्य महिलाओं की टीम के द्वारा प्रस्तुति की जाएगी। साथ ही फोटोग्राफी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें अव्वल प्रतिभागियों को पुस्कृत किया जाएगा।

इस मौके पर रामसेवक सभा के अध्यक्ष मनोज साह, पूर्व अध्यक्ष मुकेश जोशी “मंटू”, सचिव विमल चौधरी, डॉ. ललित तिवारी, रंगकर्मी मिथिलेश पांडे, हिमांशु जोशी, किशन नेगी आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार