बाराबंकी: संदिग्ध परिस्थितियों में नाले में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देवा/बाराबंकी। कोतवाली देवा क्षेत्र के रामपुर कैथी गांव के दक्षिण नाले में एक 18 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई जा रही है ।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। रामपुर निवासी शिवराज उर्फ …

देवा/बाराबंकी। कोतवाली देवा क्षेत्र के रामपुर कैथी गांव के दक्षिण नाले में एक 18 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई जा रही है ।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।

रामपुर निवासी शिवराज उर्फ कुट्टा यादव का पुत्र शुभम यादव उर्फ विकास उम्र 18 वर्ष शाम को अपने पिता के साथ गाय दूहाने के बाद घर से यह कहकर निकला कि अभी मैं वापस आता हूं। जाते समय शुभम ने घर से अपना मफलर भी लिया।देर रात तक जब शुभम घर वापस नहीं आया तब परिजन इधर-उधर उसे खोजने लगे।परंतु रात भर परिजनों के हाथ असफलता ही आई। भोर होते हुए पुनः परिजनों ने इधर-उधर शुभम को तलाशना शुरू कर दिया।

इसी बीच शुभम के पिता शिवराज अन्य ग्रामीणों के साथ गांव के दक्षिण जंगल व नाले में तलाश करते हुए देखा कि नाले में शुभम का शव पड़ा हुआ है।पिता को क्या पता था कि हमारे बेटे की हत्या कर दी गई है। शव को देखते ही कोहराम मच गया। परंतु यहां पर परिजनों व ग्रामीणों ने थोड़ी चूक कर दी कि पुलिस को सूचना तो दे दी परंतु पुलिस आने से पूर्व कीचड़ से लथपथ शव को घर उठा लाए।

जिससे डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक टीम के लिए एक उलझी पहेली बन गई है। घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ सिटी एवं देवा कोतवाली प्रभारी अजय कुमार सिंह मय पुलिस फोर्स के साथ डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम पहुंचकर घटना का खुलासा करने में लगी हुई है। फिलहाल अभी तक घटना का खुलासा नहीं हो सका है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने बताया कि घटनाक्रम की जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:-हल्द्वानी: महिलाओं ने चुकंदर, पालक और बुरांश से बनाए Herbal रंग…दिल्ली, हरियाणा तक मांग

संबंधित समाचार