झांसी: कोंच इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का पोस्टर जारी
झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी मंडलायुक्त डॉ. अजय शंकर पांडेय ने बुंदेली भाषा और संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक लेने जाने के लिए प्रयासरत कोंच इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के तीसरे आयोजन के लिए पोस्टर का सोमवार को विमोचन किया। कोंच इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के संस्थापक और संयोजक पारसमणि अग्रवाल ने बताया कि शहर, सिनेमा एवं …
झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी मंडलायुक्त डॉ. अजय शंकर पांडेय ने बुंदेली भाषा और संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक लेने जाने के लिए प्रयासरत कोंच इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के तीसरे आयोजन के लिए पोस्टर का सोमवार को विमोचन किया। कोंच इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के संस्थापक और संयोजक पारसमणि अग्रवाल ने बताया कि शहर, सिनेमा एवं गांव कस्बों को एक मंच पर लाने, प्रतिभाओं को मुकम्मल मंच उपलब्ध कराने, बुन्देली संस्कृति के सरंक्षण एवं प्रचार प्रसार करने एवं कोंच को नई पहचान दिलाने जैसे उद्देश्यों के साथ कोंच इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल के तृतीय आयोजन की तैयारियों का श्रीगणेश हो गया है।
उन्होंने बताया कि तृतीय कोंच इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के पोस्टर का विमोचन झांसी मण्डल के मण्डलायुक्त अजयशंकर पांडेय, फिल्म एवं टीवी अभिनेता आरिफ शहडोली, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मंडलीय परियोजना प्रबंधक आनन्द चौबे, बुन्देली विशेषज्ञ एवं साहित्यकार रामशंकर भारती, समाजसेवी प्रदीप कुमार पाण्डेय, युवा समाजसेवी मोहित बसेड़िया एवं कोंच इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल के संस्थापक/संयोजक पारसमणि अग्रवाल ने किया।
इस अवसर पर रावी, चिड़ियाघर, देवों के देव महादेव, चकल्लसपुर आदि प्रसिद्ध फ़िल्म एवं टीवी सीरियल आरिफ शहडोली ने कहा कि बुंदेलखंड के जालौन जिले की कोंच तहसील एक ऐतिहासिक नगरी है वहां कोंच इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल का आयोजन एक सुखद अहसास है, प्रतिभाओं के लिए यह प्रयास संजीवनी साबित होगा।
बुन्देली विशेषज्ञ डॉ. रामशंकर भारती ने कहा कि कोंच फ़िल्म फेस्टिवल निरन्तर प्रगति कर प्रतिभाओं के लिए एक मुक्कल मंच साबित होगा। फेस्टिवल के माध्यम से क्षेत्र में पर्यटन एवं फ़िल्म विकास की सम्भवनाओं को बल मिलेगा। वरिष्ठ समाजसेवी प्रदीप कुमार पांडेय ने कहा कि कोंच जैसे कस्बे से हो रहा यह प्रयास बहुत ही सराहनीय है इसमें सबको मिलजुलकर भागीदारी कर सफल बनाने में अपनी महत्ती भूमिका का निर्वाहन करना चाहिए।
अग्रवाल ने बताया कि सबके साथ और सहयोग से ही कोंच इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल ऑनलाइन से ऑफलाइन तक पहुँचा है, निश्चित तौर पर आप सब के साथ से कोंच फिल्म फेस्टिवल सार्थक परिणाम देगा। वर्ष 2022 से शुरू हुए इस आयोजन के पहले दो संस्करण कोरोना महामारी के चलते ऑनलाइन हुए इस बार पहली बार यह आयोजन ऑफलाइन होने जा रहा है।
फेस्टिवल में देश और दुनिया भर से शॉर्ट फिल्में, फीचर फिल्म, डॉक्टूमेंट्री, मोबाइल फिल्म और एनिमेशन फिल्मों को जगह दी जाती है। विभिन्न वर्गों में शामिल फिल्मों में से सर्वश्रेष्ठ फिल्मों का चयन ज्यूरी द्वारा किया जाता है और फिर उन्हें पुरस्कृत भी किया जाता है।
यह भी पढ़ें:-बरेली: हाइवे पर रोडवेज बस ने बच्ची को रौंदा, सिर फटा, मौके पर मौत
