कन्नौज: उमर्दा में किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास, पीड़िता ने एसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार
कन्नौज। तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के उमर्दा में एक किशोरी से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़िता ने सोमवार को एसपी से मिलकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसपी ने मामले में जांच कर कार्रवाई करने के आदेश किए हैं। उमर्दा ब्लॉक के एक गांव निवासी किशोरी रविवार को कोचिंग पढ़ने जा रही …
कन्नौज। तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के उमर्दा में एक किशोरी से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़िता ने सोमवार को एसपी से मिलकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसपी ने मामले में जांच कर कार्रवाई करने के आदेश किए हैं। उमर्दा ब्लॉक के एक गांव निवासी किशोरी रविवार को कोचिंग पढ़ने जा रही थी।
आरोप है कि वहां से लौटते समय गांव के ही युवक ने रास्ते से उठाकर सुनसान स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। वह बमुश्किल छूटकर घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। आरोप है कि घटना की परिजनों को जानकारी देने पर आरोपियों ने उन्हें जान से मार देने की धमकी देते हुए गालियां भी दीं।
इसके बाद सोमवार को एसपी ऑफिस पहुंचकर गांव के ही आरोपी के खिलाफ पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा को शिकायती पत्र सौंपा। पुलिस अधीक्षक ने मामले में जांच के आदेश देते हुए पीड़िता को कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
यह भी पढ़ें:-हल्द्वानी: उपद्रवियों से निपटने की कैसी है तैयारी, एसपी सिटी ने ली जानकारी
