लखनऊ से तीन रूटों पर सौ की गति से चलेंगी ट्रेनें, डीआएम ने रेलवे बोर्ड को भेजी अंतिम रिपोर्ट
लखनऊ। ट्रेन से सफर के दौरान अब यात्रियों का समय कम लगेगा। मिशन रफ्तार के तहत तीन रेल खंडों पर ट्रेनों की रफ्तार दोगुनी किए जाने की तैयारी चल रही है। लखनऊ मंडल के तीन रूटों पर ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने की मंजूरी मिल चुकी है। अब तक इन रूटों पर 50 किलोमीटर प्रति घंटे …
लखनऊ। ट्रेन से सफर के दौरान अब यात्रियों का समय कम लगेगा। मिशन रफ्तार के तहत तीन रेल खंडों पर ट्रेनों की रफ्तार दोगुनी किए जाने की तैयारी चल रही है। लखनऊ मंडल के तीन रूटों पर ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने की मंजूरी मिल चुकी है। अब तक इन रूटों पर 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ही ट्रेनें दौड़ रही हैं। जल्द ही 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से इस रूट पर ट्रेनें तौड़ती नजर आएंगी। इससे ट्रेन का सफर एक घंटे के की जगह 22 मिनट पहले ही पूरा हो जाएगा।
उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में ट्रेनों के बेहतर संचालन के लिए की जा रही तैयारियां अब रंग लाने को हैं। दोहरीकरण और विद्युतीकरण का काम तीन रूटों पर पूरा हो चुका है। दो अन्य रूटों पर जून 2022 तक कार्य पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार लखनऊ के चारबाग से सवारी गाड़ी ही नहीं मालगाड़ी भी दोगुनी रफ्तार से दौड़ेगी।
- इन रूटों पर 100 की स्पीड से दौड़ेंगी ट्रेनें
- लखनऊ से सुलतानपुर होते हुए प्रतापगढ़ तक
- अयोध्या कैंट से सुल्तानपुर जंक्शन रेलखंड तक
- सुल्तानपुर जंक्शन से फाफामऊ जंक्शन रेलखंड
मिशन रफ्तार 2024 के तहत रेलखंड का दोहरीकरण और विद्युतिकरण तेजी से किया जा रहा है। लखनऊ मंडल के तीन रूटों पर भी जल्द ही ट्रेनों की स्पीड बढ़ेगी। इसके लिए स्वीकृत रेल संरक्षा आयुक्त से मंजूरी मिल गई है। ट्रेनों का सफल ट्रायल भी कर लिया गया है। जल्द ही इन रूटों पर ट्रेनें 100 की रफ्तार से दौड़ेंगी।
एसके सपरा, डीआरएम, उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल
