एटा में पिता व ताऊ को फंसाने के लिए युवक ने की मासूम की हत्या
एटा। उत्तर प्रदेश में एटा जिले के जलेसर क्षेत्र में पिता और ताऊ को फंसाने की नीयत से एक युवक ने अपने चार साल के चचेरे भाई की हत्या कर दी गयी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह ने सोमवार को बताया कि पिछली पांच मार्च को साहिल (4) घर से बाहर खेलते समय लापता …
एटा। उत्तर प्रदेश में एटा जिले के जलेसर क्षेत्र में पिता और ताऊ को फंसाने की नीयत से एक युवक ने अपने चार साल के चचेरे भाई की हत्या कर दी गयी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह ने सोमवार को बताया कि पिछली पांच मार्च को साहिल (4) घर से बाहर खेलते समय लापता हो गया था, बाद में उसका शव भूसे की कोठरी में मिला था। मृतक के पास मिली एक पर्ची में चार लोगों के नाम लिखे मिले थे।
उन्होंने बताया कि जांच के दौरान मृतक के चचेरे भाई राहुल (18) को पुलिस ने शक के आधार पर धर दबोचा। सख्ती से पूछताछ में उसने हत्या के अपराध को स्वीकार करते हुये बताया कि पांच मार्च की शाम करीब 5.30 बजे घर के बाहर खेलते समय साहिल को पकड़ लिया था और उसकी हत्या कर शव को भूसे की कोठरी में डाल दिया था। आरोपी ने मृतक की जेब में अपने दो सगे ताऊ सत्यवीर और महेंद्र, पड़ोसी कंचन और पिता श्याम देव के नाम लिख कर छोड़े थे ताकि उन्हें फंसाया जा सके।
आरोपी ने बताया कि सात साल पहले आरोपी और मृतक के पिता के परिवार के बीच विवाद हुआ था जिससे वह खुन्नस में रहता था और इसी के चलते उसने वारदात को अंजाम दिया। पिता की डांट डपट से क्षुब्ध होकर उसने उन्हे भी फंसाने की योजना बनायी थी।
यह भी पढ़ें:-जौनपुर: मल्हनी में लकी यादव व धनंजय सिंह के समर्थकों के बीच हुई गोलीबारी
