झांसी: आलाधिकारियों ने मतगणना तैयारियों का लिया जायजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

झांसी। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 10 मार्च को होने जा रहे मतगणना से पहले सभी व्यवस्थाएं चाकचौबंद करने के लिए झांसी प्रशासन पूरी तत्परता से जुटा है और इसी क्रम में साेमवार को वीरांगना नगरी झांसी के सभी आला अधिकारियों ने मतगणना स्थल पर तैयारियों का जायजा लिया और जरूरी दिशा निर्देश दिये। …

झांसी। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 10 मार्च को होने जा रहे मतगणना से पहले सभी व्यवस्थाएं चाकचौबंद करने के लिए झांसी प्रशासन पूरी तत्परता से जुटा है और इसी क्रम में साेमवार को वीरांगना नगरी झांसी के सभी आला अधिकारियों ने मतगणना स्थल पर तैयारियों का जायजा लिया और जरूरी दिशा निर्देश दिये। जिला निर्वाचन अधिकारी सह जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने मंडल आयुक्त अजय शंकर पाण्डेय और डीआईजी जोगेंद्र कुमार के साथ यहां भोजल मंडी स्थित मतगणना स्थल का निरीक्षण किया और 10 मार्च को आयोजित होने वाली विधानसभा सामान्य निर्वाचन- 2022 की मतगणना की बिंदुवार जानकारी दी।

चुनाव को लेकर जहां एक ओर विभिन्न राजनीतिक दलों के लोगों के बीच ऊहापोह की स्थिति है, वहीं दूसरी ओर जिला प्रशासन निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के तहत पूरी निष्पक्षता से मतगणना की तैयारियों में और व्यवस्थाएं करने में जुटा है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतगणना पूर्णतया पारदर्शी और सीसीटीवी कैमरे की नजर में संपन्न होगी, इसकी तैयारी कर ली गई है। उन्होंने मौके पर कहा कि सीसीटीवी कैमरे इस तरह से लगाए जा रहे हैं ,ताकि सभी विधानसभाओं की टेबल पर मतगणना की कार्यवाही को कवर किया जा सके। इसके अतिरिक्त प्रत्येक आरओ के साथ एक वीडियो ग्राफर भी साथ रहेगा जो पल-पल की रिकॉर्डिंग करेगा। मतगणना 10 मार्च को प्रातः आठ बजे से विशिष्ट मण्डी स्थल, भोजला के निर्दिष्ट मतगणना पण्डाल में की जायेगी।

विधानसभा क्षेत्र 222 बबीना भोजला गण्डी ब्लाक-सी की दुकान नं० 14-20 के सामने नीलामी चबूतरे पर संपन्न होगी, चबूतरा नं०-2 विधानसभा क्षेत्र 223-झांसी नगर भोजला मण्डी ब्लाक-सी की दुकान नं0 07- 13 के सामने चबूतरा नं०-1 व विधानसभा क्षेत्र 224-मऊरानीपुर भोजला मण्डी ब्लाक-ए की दुकान नं० 25 – 28 के सामने नीलामी चबूतरा नं०-1 एवं 225-गरौठा भोजला मण्डी ब्लाक-ए की दुकान नं० 29- 32 के सामने नीलामी चबूतरा नं०-2 पर होगी। उन्होंने कहा कि प्रत्याशी या उनके निर्वाचन अभिकर्ता या मतगणना अभिकर्ता मतगणना प्रारम्भ के दो घंटा पहले मतगणना हाल के निर्धारित टेबिल पर पहुंचेगें।

यह भी पढ़ें:-एटा में पिता व ताऊ को फंसाने के लिए युवक ने की मासूम की हत्या

संबंधित समाचार