गोरखपुर: मनबढ़ों ने किया वनकर्मियों पर हमला, वनरक्षकों ने छह व्यक्तियों के खिलाफ दर्ज कराया केस
गोरखपुर। पिपराइच थानाक्षेत्र के जंगल तिकोनिया रेंज से लकड़ी काटकर ले जा रहे मनबढ़ों ने वनकर्मियों पर हमला कर दिया। वनरक्षक की तहरीर पर पिपराइच पुलिस पांच नामजद समेत छह व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी है। जानकारी के अनुसार जंगल तिकोनिया रेंज के वन रक्षक आकाश कन्नौजिया ने पिपराइच …
गोरखपुर। पिपराइच थानाक्षेत्र के जंगल तिकोनिया रेंज से लकड़ी काटकर ले जा रहे मनबढ़ों ने वनकर्मियों पर हमला कर दिया। वनरक्षक की तहरीर पर पिपराइच पुलिस पांच नामजद समेत छह व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी है।
जानकारी के अनुसार जंगल तिकोनिया रेंज के वन रक्षक आकाश कन्नौजिया ने पिपराइच थाने में तहरीर देकर बताया कि तिकोनिया रेंज के नरीयहवा नाला के पास वह वन दारोगा अनिल सिंह, श्रमिक राजकुमार व महेंद्र के साथ गश्त पर थे। इस दौरान तीन मोटर साइकिलों पर पर कुछ व्यक्ति सागौन के बोटे ले जाते दिखे। रोकने पर वह वनकर्मियों से गाली गलौज करने लगे।
थोड़ी देर में उनके अन्य साथी भी वहां पहुंच गए। उन्होंने भी वन कर्मियों को गाली दी। उनके साथ मारपीट की और उनकी रायफल छीनने का प्रयास किया। मनबढ़ मौके पर सागौन के तीन बोटे छोड़कर भाग निकले। वनकर्मियों के मुताबिक आरोपित जंगल से लकड़ी काटकर ले जा रहे थे। वनरक्षक की तहरीर पर पिपराइच पुलिस ने तिलकोनिया नंबर तीन निवासी मनू मुन्ना रामफल बुढ़वा राममिलन आदि के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड के स्वादिष्ट फल ‘काफल’ से जुड़ी मार्मिक कहानी
