लखनऊ: सेवानिवृत्त बैंककर्मी के सिरफिरे हत्यारे पर पुलिस ने घोषित किया ईनाम, जनता से मांगा सहयोग
लखनऊ। मड़ियांव के एसबीआई कॉलोनी में गत 17 फरवरी को सेवानिवृत्त बैंक कर्मी ललित मोहन पांडेय (76) की घर में घुसकर चाकुओं से गोदकर नृशंस हत्या करने वाले सिरफिरे हत्यारे के बारे में पुलिस को अबतक कोई सुराग नहीं मिल सका है। अंतत: पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से बरामद हुई हत्यारे की तस्वीर को सोशल …
लखनऊ। मड़ियांव के एसबीआई कॉलोनी में गत 17 फरवरी को सेवानिवृत्त बैंक कर्मी ललित मोहन पांडेय (76) की घर में घुसकर चाकुओं से गोदकर नृशंस हत्या करने वाले सिरफिरे हत्यारे के बारे में पुलिस को अबतक कोई सुराग नहीं मिल सका है। अंतत: पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से बरामद हुई हत्यारे की तस्वीर को सोशल मीडिया पर वायरल करते हुए ईनाम घोषित कर दिया है।
पुलिस की ओर से सोमवार को हत्यारे की फोटो के साथ आधा दर्जन संपर्क नंबर जारी किये गये हैं। साथ ही आमजनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा गया है कि हत्यारे की जानकारी देने वाले की पहचान गोपनीय रखते हुए उसे उचित ईनाम दिया जाएगा।
सिर्फ घर में घुसने वाले व्यक्ति की ही फोटो वायरल
विदित हो कि पुलिस को ललित मोहन के घर के बाहर से मिले सीसीटीवी फुटेज में तीन युवक दिख रहे थे। पर पुलिस की ओर से केवल उसी व्यक्ति की फोटो वायरल करते हुए ईनाम घोषित किया गया है, जो घर में घुसा था।
यह भी पढ़ें: लखनऊ: डॉ. एमसी सक्सेना पर दबिश के लिए पुलिस को मिल ही नहीं रहे अधिकारी, चार दिन पूर्व ही मिल चुका है सर्च वारंट
