अमरोहा : डीएम ने महिलाओं को किया सम्मानित, कहा- नारी के सम्मान से ही बढ़ेगा देश का गौरव

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अमरोहा,अमृत विचार। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मंगलवार को अमरोहा ब्लॉक में डीएम ने विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। इस दौरान डीएम ने कहा कि परिवार-समाज व देश के विकास के लिए महिला का सम्मान करना गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि जिस समाज में महिला का सम्मान किया …

अमरोहा,अमृत विचार। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मंगलवार को अमरोहा ब्लॉक में डीएम ने विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। इस दौरान डीएम ने कहा कि परिवार-समाज व देश के विकास के लिए महिला का सम्मान करना गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि जिस समाज में महिला का सम्मान किया गया, उस समाज ने तरक्की की। एक महिला के जागरूक व शिक्षित होने से एक पूरा परिवार शिक्षित होता है।

मंगलवार को नारी सशक्तिकरण और नारी जागरूकता पर विविध कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी, सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ल आदि ने महिलाओं को प्रशस्ति पत्र दिए।

 

ये भी पढ़ें : महिला दिवस पर विशेष : सफलता की मिसाल हैं अंशु नागपाल

संबंधित समाचार