अमेठी: भिखारी बनकर आये लुटेरों ने चकमा देकर जेवरात व नकदी लेकर फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शुकुल बाजार/अमेठी। थाना क्षेत्र शुकुल बाजार के अंतर्गत ग्राम सभा हरखू मऊ के पूरे दरवानी में सुलेमान के यहां सोमवार 7 मार्च को भिखारियों के भेष में आए तीन अज्ञात लुटेरों ने जेवरात सहित नगदी पर हाथ साफ किया। पीड़ित सुलेमान की पत्नी हसीरूल निशा ने शुकुल बाजार थाने में लिखित तहरीर देते हुए बताया …

शुकुल बाजार/अमेठी। थाना क्षेत्र शुकुल बाजार के अंतर्गत ग्राम सभा हरखू मऊ के पूरे दरवानी में सुलेमान के यहां सोमवार 7 मार्च को भिखारियों के भेष में आए तीन अज्ञात लुटेरों ने जेवरात सहित नगदी पर हाथ साफ किया। पीड़ित सुलेमान की पत्नी हसीरूल निशा ने शुकुल बाजार थाने में लिखित तहरीर देते हुए बताया कि मैं छत पर थी तीन अज्ञात लोग दरवाजे पर भीख मांगने आए।

जब मेरी लड़की भीख लेकर बाहर निकली तो देखा कि वह लोग गायब हैं और वह अंदर चली गई उसके बाद लड़की छत पर मेरे पास चली आई थोड़ी देर बाद नीचे आकर जब देखा। तो लुटेरों ने लूट की वारदात को अंजाम दे दिया था जैसे ही घटना की जानकारी थाना अध्यक्ष बाजार शुकुल निर्मल सिंह को हुई तत्काल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तथा उच्च अधिकारियों को भी घटना से अवगत कराया।

जिसके बाद तत्काल मौके पर क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना मनोज यादव भी पहुंचे तथा घटना की छानबीन और पूछताछ की। क्षेत्राधिकारी मनोज यादव ने कहा जल्द ही पुलिस घटना का खुलासा करेगी। इस संदर्भ में थाना अध्यक्ष शुकुल बाजार निर्मल सिंह ने बताया कि पीड़िता द्वारा तहरीर दी गई है तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत करते हुए विधिक कानूनी कार्रवाई की जा रही हैं जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:-कुशीनगर: अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अभिनेत्री पाखी हेगड़े के नेतृत्व में सेल्फ डिफेंस क्लासेस का हुआ आयोजन

संबंधित समाचार