लखनऊ: ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ गाने के साथ निकला महिला मार्च, प्रियंका गांधी ने किया नेतृत्व

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी लखनऊ का 1090 चौराहा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पूरी तरीके से उस समय गुलाबी हो गया, जब सैकड़ों महिलाएं लड़की हूं लड़ सकती हूं, लिखे बैनर व पोस्टर लेकर अपनी-अपनी टोलियों के साथ वहां पहुंचने लगीं। यह सभी महिलाएं कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित महिला मार्च में हिस्सा लेने पहुंची थीं। उत्तर …

लखनऊ। राजधानी लखनऊ का 1090 चौराहा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पूरी तरीके से उस समय गुलाबी हो गया, जब सैकड़ों महिलाएं लड़की हूं लड़ सकती हूं, लिखे बैनर व पोस्टर लेकर अपनी-अपनी टोलियों के साथ वहां पहुंचने लगीं। यह सभी महिलाएं कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित महिला मार्च में हिस्सा लेने पहुंची थीं।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण का मतदान भले ही समाप्त हो चुका हो, लेकिन कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव महिलाओं के मुद्दों को लेकर अपने साथ महिलाओं को जोड़ने का प्रयास लगातार कर रही हैं। यही कारण है कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन प्रियंका गांधी के नेतृत्व में महिला मार्च निकाला गया।

ढोल, नगाड़ों के बीच लड़की हूं लड़ सकती हूं गाने के साथ करीब 2 बजे महिला मार्च तब शुरू हुआ, जब प्रियंका गांधी 1090 चौराहे पर पहुंचीं। उसके बाद ढोल नगाड़ों के बीच लड़की हूं सकती हूं गाने के साथ रैली सिकंदरबाग चौराहे की तरफ बढ़ चली। प्रियंका गांधी के साथ चलने के लिए महिलाएं कदम से कदम मिला रही थी। भारी तादाद में पहुंची महिलाएं किसी कीमत पर पीछे रहना नहीं चाहती थीं।

महिला मार्च में हजारों की संख्या में महिलाएं हुईं शामिल

यह रैली 1090 चौराहे से शुरू हुई और करीब 3 किलोमीटर दूर स्थित सिकंदराबाग चौराहे पर सामाप्त हुई। सिकंदरबाग चौराहे पर पहुंचकर प्रियंका गांधी वाड्रा ने वीरांगना उदा देवी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रणाम किया। प्रियंका गांधी ने जिस तरह से आज की रैली का नेतृत्व किया है, साथ ही इस रैली में जिस तरह से चिकित्सा,शिक्षा तथा समाजसेवा के क्षेत्र से जुड़ी महिलाओं ने हिस्सा लिया है, उसे देख कर जानकार इसे महिलाओं की एकजुटता का बड़ा संदेश मान रहे हैं।

यह भी पढे़ं: रामपुर : “जीवन सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का करें पालन”

संबंधित समाचार