मुरादाबाद : 10 मार्च से चलेंगी होली स्पेशल ट्रेन, जरनल टिकट भी मिलेगा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। रेल प्रशासन 10 मार्च से होली पर्व के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू करने जा रहा है। इन होली स्पेशल ट्रेनों में जनरल टिकट पर भी सफर करने की सुविधा मिलेगी, जिसके लिए रेलवे ने तैयारी पूरी कर ली है। कोरोना महामारी के समय से अब तक एक्सप्रेस ट्रेनों में जनरल टिकट …

मुरादाबाद,अमृत विचार। रेल प्रशासन 10 मार्च से होली पर्व के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू करने जा रहा है। इन होली स्पेशल ट्रेनों में जनरल टिकट पर भी सफर करने की सुविधा मिलेगी, जिसके लिए रेलवे ने तैयारी पूरी कर ली है। कोरोना महामारी के समय से अब तक एक्सप्रेस ट्रेनों में जनरल टिकट की सुविधा बंद पड़ी है और जनरल कोचों में आरक्षण कराकर सफर किया जा रहा है। कुछ ही दिनों पहले रेलवे बोर्ड ने एक्सप्रेस ट्रेनों के जनरल कोच में जनरल टिकट पर सफर शुरू करने का आदेश जारी किया है, जिसके तहत रेलवे ने कई एक्सप्रेस ट्रेनों में जरनल टिकट पर यात्रा कराने की सुविधा शुरू कर दी है।

इन ट्रेनों में लगेंगे जरनल कोच
मुरादाबाद रेल मंडल प्रशासन की ओर से होली स्पेशल ट्रेनों में आरक्षित कोच के साथ-साथ जनरल कोचों की भी व्यवस्था की है, जिसके तहत मुरादाबाद होकर आनंद विहार-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस, आनंद विहार-जयनगर एक्सप्रेस, आनंद विहार जोगबनी एक्सप्रेस, आनंद विहार- सीतामढ़ी एक्सप्रेस, आनंद विहार सहरसा एक्सप्रेस, नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस, श्रीगंगा नगर-वाराणसी एक्सप्रेस ट्रेनों में आरक्षित कोच के साथ चार-चार जनरल कोच भी लगेंगे।

सीनियर डीसीएम ने बताया कि सुधीर सिंह होली स्पेशल ट्रेनों का जिस स्टेशन पर ठहराव होगा, उन सभी स्टेशनों पर जनरल टिकट की बिक्री कराने की सुविधा की गई है, 10 मार्च से होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू हो रहा है। इन ट्रेनों में यात्री जरनल टिकट लेकर यात्रा कर सकेंगे। इसके अलावा अन्य ट्रेनों में जनरल टिकट पर सफर किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: मुरादाबाद : मतगणना की तैयारी पूरी, पहले होगी पोस्टल बैलेट की गिनती, प्रतिबंधित रहेगा मोबाइल का प्रयोग

 

संबंधित समाचार