रायबरेली: बार-बार तलाक, फिर हलाला से परेशान महिला ने ली पुलिस की शरण, एसपी से लगाई मदद की गुहार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। शौहर बात बात पर तलाक़ दे देता है । फिर महिला का हलाला कराया जाता है और उसको तलाक दे दिया जाता है । तलाक और हलाला जैसी जिल्लत भरी परंपरा से गुजरना पड़ रहा है। परेशान हाल महिला मंगलवार को जब पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुंची तो उसकी बात सुनकर सभी दंग रह …

रायबरेली। शौहर बात बात पर तलाक़ दे देता है । फिर महिला का हलाला कराया जाता है और उसको तलाक दे दिया जाता है । तलाक और हलाला जैसी जिल्लत भरी परंपरा से गुजरना पड़ रहा है। परेशान हाल महिला मंगलवार को जब पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुंची तो उसकी बात सुनकर सभी दंग रह गए।

उसके शौहर को अपनी जरूरतों के लिए पत्नी से धन चाहिए। पति की हरकत से परेशान पीड़िता ने मंगलवार को एसपी कार्यालय में पहुंचकर शौहर के जुल्म सितम से रक्षा की गुहार लगाई है।

मामला डीह थाना क्षेत्र के गांव खेताना का पुरवा का है। यहां की रहने वाली महिला  का कहना है कि छः साल पहले उसका निकाह हुआ था । निकाह के थोड़े दिन बाद ही उसका शौहर उसे परेशान करने लगा। शौहर उससे मायके जाकर दहेज में रुपया या अन्य सामान लाने के लिए बार बार दबाव बनाता है और उसके साथ मारपीट करता है।  इस दौरान उसका शौहर उसे पांच बार तलाक भी दे चुका है, किंतु पीड़िता उसके हर जुल्म को अंतिम जुल्म समझकर सहती रही है। पीड़िता का कहना है कि अब उसका सब्र जवाब दे चुका है। इसलिए इंसाफ के लिए पुलिस की शरण में आई है। पीड़िता ने अपने शौहर के विरुद्ध पुलिस कार्यालय में एक तहरीर भी दी है।

पहले भाई अब बहनोई से हलाला कराना चाहता है शौहर

महिला का आरोप है उसका शौहर पहले तलाक देकर अपने भाई जाहिद से उसका हलाला करा चुका है । अब दुबारा अपने बहनोई के साथ निकाह और हलाला का दबाव बनाया जा रहा है। पीड़िता इस जिल्लत भरी जिंदगी से निकलना चाहती है। उसने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है और अपने शौहर व उसके साथियों के विरुद्ध कार्रवाई चाहती है। पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने मामले में विधिक कार्रवाई के लिए डीह थाना प्रभारी को निर्देशित किया है।

यह भी पढ़ें: मुरादाबाद : 10 मार्च से चलेंगी होली स्पेशल ट्रेन, जरनल टिकट भी मिलेगा

संबंधित समाचार