महिला सुरक्षा भाजपा सरकार की सर्वोपरि प्राथमिकता : अनुराग ठाकुर
हमीरपुर। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि महिला सुरक्षा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार की प्राथमिकताओं में हमेशा सर्वोपरि रही है। मंगलवार को यहां अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिला सुरक्षा कवच कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में श्री ठाकुर ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा …
हमीरपुर। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि महिला सुरक्षा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार की प्राथमिकताओं में हमेशा सर्वोपरि रही है। मंगलवार को यहां अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिला सुरक्षा कवच कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में श्री ठाकुर ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा से केवल महिला वर्ग का ही नहीं बल्कि पूरे समाज का हित और भविष्य जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज की उन्नति उस समाज की महिलाओं की उन्नति से मापी जा सकती है।
अनुराग ठाकुर ने कहा “सामाजिक जीवन हो या वैश्विक मंच महिलाओं ने सदैव अपनी भूमिका का ज़िम्मेदारी पूर्वक निर्वहन किया है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का अवसर हमारे सामने है, यह दिन महिलाओं की प्रतिभा, क्षमता और निष्ठा को सम्मानित करने और उनके कार्यों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का दिन है।”
इस कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल, टोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता मीराबाई चानू औैर मशहूर अभिनेत्री यामी गौतम भी मौजूद थीं।
यह भी पढ़ें:-रायबरेली: जिले में पैरा मिलिट्री फोर्स की निगरानी में होगी मतगणना, तैयारियां तेज
