लखनऊ: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रियंका गांधी से मिलना चाहती थीं कई महिलाएं, कहा- अच्छे लगते हैं उनके बोल
लखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजधानी में मंगलवार को कांग्रेस पार्टी ने महिला मार्च का आयोजन किया था। जिसका नेतृत्व प्रियंका गांधी को करना था। इस महिला मार्च में राजधानी समेत अन्य जिलों की महिलाएं भी हिस्सा लेने पहुंची थीं। यहां पहुंची महिलाओं का सबसे बड़ा उद्देश्य प्रियंका गांधी से मिलना और उनसे …
लखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजधानी में मंगलवार को कांग्रेस पार्टी ने महिला मार्च का आयोजन किया था। जिसका नेतृत्व प्रियंका गांधी को करना था। इस महिला मार्च में राजधानी समेत अन्य जिलों की महिलाएं भी हिस्सा लेने पहुंची थीं। यहां पहुंची महिलाओं का सबसे बड़ा उद्देश्य प्रियंका गांधी से मिलना और उनसे बात करना था।
राजधानी के गोमती नगर स्थित 1090 चौराहा से प्रियंका गांधी महिला मार्च का नेतृत्व करतीं, उससे पहले अमृत विचार से कुछ महिलाओं ने बात की। उन महिलाओं ने मौका मिलने पर प्रियंका गांधी से बात करने की इच्छा जताई और कहा कि उनके अल्फाज अच्छे लगते हैं, इतना ही नहीं महिलाओं ने तो यहां तक कहा कि उनमें शासन करने की क्षमता है।

महिला मार्च में हिस्सा लेने पहुंची लखनऊ की साजिदा ने बताया कि आज महिला दिवस है, इसलिए मैं इस रैली में शामिल होने आयी हूँ। एक महिला होने के नाते मैं प्रियंका गांधी का बहुत सम्मान करती हूँ। उन्होंने कहा कि दौलत नहीं, शोहरत नहीं, बस प्यार चाहिए, औरत को भी जीने का अधिकार चाहिए।
उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी से नहीं जुड़ी हुई है, लेकिन मौजूदा समय में जो माहौल राजधानी का बदला है, उसमें हम चाहते हैं कि कुछ बदलाव हो, उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी किसी को चुभने वाली बात नहीं करतीं हैं, उनके अल्फाज इतने अच्छे होते हैं कि सुनना अच्छा लगता है। वही मोहनलालगंज से आई महिला बताती हैं कि वह महिला दिवस के अवसर पर प्रियंका गांधी से मिलने आयी हैं, मौका मिला तो उनसे बात जरूर करेंगी।
यह भी पढ़ें: महिला सुरक्षा भाजपा सरकार की सर्वोपरि प्राथमिकता : अनुराग ठाकुर
