बरेली: बीते पांच दिनों में मिले सिर्फ दो कोरोना संक्रमित, एक्टिव केस 12

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। यूपी के बरेली में कोरोना संक्रमण का कहर अब कम होता नजर आ रहा है। सक्रिय केसों की संख्या भी घटती हुई नजर आ रही है। बीते 5 दिनों में महज दो लोगों में ही कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में अभी तक केवल …

बरेली, अमृत विचार। यूपी के बरेली में कोरोना संक्रमण का कहर अब कम होता नजर आ रहा है। सक्रिय केसों की संख्या भी घटती हुई नजर आ रही है। बीते 5 दिनों में महज दो लोगों में ही कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में अभी तक केवल 12 एक्टिव केस ही है।

एयरपोर्ट और जंक्शन पर भी हो रही जांच
कोरोना सर्विलांस प्रभारी डॉ. अनुराग गौतम ने बताया कि मंगलवार को एयरपोर्ट, रेलवे जंक्शन, सेटेलाइट बस स्टैंड, रोडवेज बस अड्डा पर बाहर से आने वाले यात्रियों का कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया। करीब 1200 लोगों की जांच की गई। हालांकि सभी लोगों को एंटीजन रिपोर्ट निगेटिव आई है।

आगे भी होती रही जांच
डॉ. अनुराग गौतम का कहना है कि जिले में लगातार कोरोना संक्रमण की जांच होती रहेगी। सर्वाधिक भीड़-भाड़ वाले इलाकों जैसे जंक्शन, रोडवेज आदि जगहों पर लगातार सैंपलिंग चलती रहेगी।

इसे भी पढ़ें-

बरेली: दुकान में घुसकर बुजुर्ग के साथ मारपीट, पुलिस पहुंचने से पहले आरोपी फरार

 

संबंधित समाचार