उन्नाव: युवती से छेड़छाड़ करने वाले युवक को परिजनों ने पीटा, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। घर में घुस कर युवती से छेड़छाड़ की कीमत एक युवक को जान गंवा कर चुकानी पड़ी। युवती की सूचना पर पहुंचे भाई व पिता ने युवक की पिटाई कर उसे पुलिस को सौंप दिया। उपचार के लिए घायल युवक को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की …

उन्नाव। घर में घुस कर युवती से छेड़छाड़ की कीमत एक युवक को जान गंवा कर चुकानी पड़ी। युवती की सूचना पर पहुंचे भाई व पिता ने युवक की पिटाई कर उसे पुलिस को सौंप दिया। उपचार के लिए घायल युवक को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

दही थानाक्षेत्र के इछौली सिलौटनखेड़ा गांव के रहने वाले गंगाराम पत्नी प्रेमा व बेटे गोविन्द के साथ मंगलवार सुबह खेत पर गया था। इसी दौरान गांव का ही महेश (30) पुत्र अमृतलाल उसके घर में घुस आया और अकेली बेटी गोमती से छेड़छाड़ करने लगा। युवती ने विरोध करते हुए फोन से भाई गोविन्द को सूचना दे दी। जानकारी मिलते ही उसके परिजन घर पहुंचे और महेश को मारपीट कर दही थाने ले आए।

पुलिस ने युवती के भाई की तहरीर पर महेश के खिलाफ मारपीट व छेड़छाड़ की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। घायल महेश को थाने में तैनात सिपाही साजेश कुमार सिंह बेहोशी की हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां डॉक्टर ने महेश को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने पीड़ित युवती को महिला पुलिस की देखरेख में मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा है।

पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। मौके की नजाकत को भांपते हुए क्षेत्राधिकारी नगर कृपाशंकर सिंह, शहर कोतवाल ओपी राय, दही थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह समेत भारी पुलिस बल जिला अस्पताल में मौजूद है। मृतक के परिजनों का इंतजार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: गोरखपुर: स्कूल से लौट रहे शिक्षक पर जानलेवा हमला, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार