बरेली: परसाखेड़ा वेयर हाउस पर खाली बैलेट पेपर लेकर आई गाड़ी, सपाइयों का हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। यूपी बरेली के सीबीगंज स्थित परसाखेड़ा वेयर हाउस पर खाली बैलेट पेपर लेकर आई गाड़ी को रोककर हंगामा कर दिया। यह गाड़ी नगर पालिका बहेड़ी की थी। आरोप था इस गाड़ी में खाली बैलेट पेपर लाकर सत्ताधारी पार्टी मतगणना से पहले ही इसमें खेल करने के चक्कर में है। गाड़ी से 3 …

बरेली, अमृत विचार। यूपी बरेली के सीबीगंज स्थित परसाखेड़ा वेयर हाउस पर खाली बैलेट पेपर लेकर आई गाड़ी को रोककर हंगामा कर दिया। यह गाड़ी नगर पालिका बहेड़ी की थी। आरोप था इस गाड़ी में खाली बैलेट पेपर लाकर सत्ताधारी पार्टी मतगणना से पहले ही इसमें खेल करने के चक्कर में है। गाड़ी से 3 बक्से भी सपाईयों ने बरामद किए है। मतगणना स्थल पर इस समय डीएम, एसएसपी, तहसीलदार समेत कई थानों की पुलिस फोर्स मौजूद रही।

इस मामले में जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने बताया कि सपा प्रत्याशियों और उनके एजेंटों ने परसाखेड़ा स्थित मतगणना स्थल पर जा रही एक गाड़ी को रोक लिया था, जिसमें तीन बक्से रखे हुए थे। जिलाधिकारी ने बताया कि उन लोगों ने गड़बड़ी की आशंका जताते हुए आपत्ति की तो वह भी स्वयं वहां पहुंच गए और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों और उनसे जुड़े अन्य लोगों के बीच में बॉक्सों को चेक किया गया तो यह पाया गया कि खाली बॉक्स थे और मतगणना के लिए आवश्यक लेखन सामग्री थी।

इसके बाद वहां उपस्थित लोग संतुष्ट हुए और मामला शांत हुआ। प्रत्याशियों द्वारा सीसीटीवी कैमरे से स्ट्रांग रूम देखने की इच्छा जताई तो उन्हें दिखाया गया। उसके बाद संतुष्ट होकर सभी चले गए। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रकरण की जांच कराई जा रही है।

संबंधित समाचार