यूपी चुनाव 2022: चुनावी रंजिश को लेकर दलित बस्ती में मारपीट
मिर्जापुर। यूपी के मिर्जापुर जिले की जिगना थाना क्षेत्र के रघईपुर गांव में वोट देने को लेकर हुए विवाद मे दलित बस्ती के एक परिवार के तीन लोगों की पिटाई की गई। थाना प्रभारी ने बताया कि मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की जा रही है। गांव निवासी नीरज ने बताया कि एक दल …
मिर्जापुर। यूपी के मिर्जापुर जिले की जिगना थाना क्षेत्र के रघईपुर गांव में वोट देने को लेकर हुए विवाद मे दलित बस्ती के एक परिवार के तीन लोगों की पिटाई की गई। थाना प्रभारी ने बताया कि मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की जा रही है। गांव निवासी नीरज ने बताया कि एक दल विशेष को वोट देने का तोहमत लगाकर बगल बस्ती का एक युवक गाली बकते हुए मारने पीटने लगा।
शोर सुनकर बीच बचाव करने पहुंचे उसके पिता बृजलाल तथा बड़े पिता मखोली को भी मारपीट कर घायल कर दिया। थाना प्रभारी विजय कुमार सरोज ने बताया कि चुनावी रंजिश के चलते मारपीट की गई है। छानबीन के बाद मामला दर्ज किया जाएगा। दलित बस्ती के लोगों ने बताया कि एक दल को वोट देने से खार खाए कुछ लोग हमला करने की धमकी दे रहे हैं। इसे लेकर दो पक्षों मे तनातनी चल रही है।
यह भी पढ़े:-लखनऊ: पुलिस को नहीं मिल रही डॉ. एमसी सक्सेना की सही लोकेशन, देश के बाहर जाने का लगाया अंदेशा
