लखनऊ: ईवीएम में गड़बड़ी को सरकार ने बताया अफवाह, कहा- सभी राजनीतिक दल कर रहे मशीन की निगरानी
लखनऊ। राज्य सरकार ने ईवीएम में गड़बड़ी की सूचना को राजनीतिक दलों की ओर से फैलाई जा रही अफवाह बताया है। अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि ईवीएम वाराणसी के पहाड़िया मंडी में स्थित अलग खाद्य गोदाम में बने स्टोरेज से यूपी कॉलेज जा रही …
लखनऊ। राज्य सरकार ने ईवीएम में गड़बड़ी की सूचना को राजनीतिक दलों की ओर से फैलाई जा रही अफवाह बताया है। अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि ईवीएम वाराणसी के पहाड़िया मंडी में स्थित अलग खाद्य गोदाम में बने स्टोरेज से यूपी कॉलेज जा रही थी।
9 मार्च को मतगणना ड्यूटी में लगे कर्मचारियों का दूसरा प्रशिक्षण है। हैंड्स आन ट्रेनिंग के लिए ये मशीन ट्रेनिंग में हमेशा प्रयुक्त होती हैं। जो ईवीएम चुनाव में प्रयुक्त हुई थीं, वे सब स्ट्रांग रूम में सीआरपीएफ के कब्जे में सील बंद हैं और वह सीसीटीवी की निगरानी में हैं जिसे सभी राजनीतिक दलों के लोग देख रहे हैं। इस सिलसिले में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ब्रहम दत्त राम तिवारी ने खुद के व्यस्त होने व बाद में जानकारी लेने की बात कही।
यह भी पढ़ें: मुरादाबाद: ‘ओम्फो चाचा’ मांग रहे माफी, साथ काम करने वाली लड़की पहुंची एसएसपी ऑफिस
