मतगणना को लेकर प्रदेश में तैनात रहेगी 250 कंपनी केंद्रीय पुलिस: एडीजी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव–2022 को लेकर सातों चरण का मतदान पूरा हो चुका है। आगामी 10 मार्च को सुबह 08 बजे से मतगणना शुरू होगी। शांतिपूर्ण ढंग से मतगणना का आयोजन कराने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव–2022 को लेकर सातों चरण का मतदान पूरा हो चुका है। आगामी 10 मार्च को सुबह 08 बजे से मतगणना शुरू होगी। शांतिपूर्ण ढंग से मतगणना का आयोजन कराने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने बताया कि मतगणना को लेकर प्रदेश में कुल 250 कंपनी केंद्रीय पुलिस बल तैनात रहेगा।
ईवीएम सुरक्षा में रहेंगी 36 हथियार लैस कंपनियां
एडीजी प्रशांत ने बताया कि मतगणना को लेकर 250 कंपनी केंद्रीय पुलिस बल के अलावा 61 कंपनी पीएसी व उत्तर प्रदेश पुलिस के 625 राजपत्रित अधिकारी, 1807 इंस्पेक्टर, 9598 एसआई, 11629 मुख्य आरक्षी व 48,649 आरक्षी नियुक्त किये गए हैं। ईवीएम की सुरक्षा के लिए कुल 36 कंपनियां व कानून एवं व्यवस्था की ड्यूटी में कुल 214 कंपनियां तैनात रहेंगी। मतगणना के बाद विजय जुलूस आदि निकाले जाने के संबंध में व संवेदनशील जगहों पर सतर्कता रखने को लेकर दिशा-निर्देश जारी कर दिये गए हैं।
यह भी पढ़ें: लखनऊ: ईवीएम में गड़बड़ी को सरकार ने बताया अफवाह, कहा- सभी राजनीतिक दल कर रहे मशीन की निगरानी
