लखनऊ: पुरातत्व विभाग से 20 लाख के गबन के मामले में सीबीआई ने चार के खिलाफ दर्ज कराया केस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग से 20 लाख रुपए का गबन करने के मामले में सीबीआई की एंटी करप्शन ब्रांच (एसीबी) लखनऊ इकाई की ओर से चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। इनमें लखनऊ में तैनात पुरातत्व विभाग के उद्यान सहायक विनीत अग्रवाल, आगरा डिवीजन के उद्यान उपाधीक्षक पीके चौधरी, विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारी …

लखनऊ। पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग से 20 लाख रुपए का गबन करने के मामले में सीबीआई की एंटी करप्शन ब्रांच (एसीबी) लखनऊ इकाई की ओर से चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। इनमें लखनऊ में तैनात पुरातत्व विभाग के उद्यान सहायक विनीत अग्रवाल, आगरा डिवीजन के उद्यान उपाधीक्षक पीके चौधरी, विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारी राज कुमार व ठेकेदार कुलदीप सिंह शामिल है।

विदित हो कि करीब दो वर्ष पूर्व पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के बगीचे के रख रखाव में 20 लाख रुपये के गबन का मामला प्रकाश में आया था। नागपुर के रहने वाले महेश गभाने ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। दरअसल, पुरात्तव सर्वेक्षण विभाग में यूपी में स्थित बाग बगीचों के देखभाल के लिए 5.30 करोड़ का टेंडर हुआ था. जिसमें आरोपी ठेकेदार कुलदीप को लखनऊ डिवीजन का काम मिला था। आरोप था कि ठेकेदार ने अधिकारियों की मदद से श्रमिकों के नाम पर फर्जी बिलिंग कर 20 लाख रुपये का गबन कर लिया।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: एलडीए से 48 करोड़ की जालसाली के एक और आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

संबंधित समाचार