मेरठ: मतगणना स्थलों को लेकर पुलिस ने की तगड़ी तैयारियां, 200 मीटर पहले ही रोक दी जाएगी भीड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ। जिले में बवाल और हंगामे के अंदाजे को देखते हुए पुलिस, प्रशासन ने पहले ही प्लान तैयार कर लिया है। वोटिंग स्थलों के 200 मीटर की दूरी पर ही भीड़ को रोक दिया जाएगा। किसी भी प्रकार का गैजेट, डिवाइस लेकर मतगणना स्थल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सुरक्षा को देखते हुए पुलिस, प्रशासन …

मेरठ। जिले में बवाल और हंगामे के अंदाजे को देखते हुए पुलिस, प्रशासन ने पहले ही प्लान तैयार कर लिया है। वोटिंग स्थलों के 200 मीटर की दूरी पर ही भीड़ को रोक दिया जाएगा। किसी भी प्रकार का गैजेट, डिवाइस लेकर मतगणना स्थल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सुरक्षा को देखते हुए पुलिस, प्रशासन ने राजनीतिक दलों के एजेंटों के लिए भी रूट डायवर्जन प्लान बनाया गया है।

मतगणना स्थल पर केवल प्रवेश पास वाले शख्स को ही प्रवेश दिया जाएगा। पुलिस, मीडिया, अफसर, एजेंट सभी के पास बनाए गए हैं।

जिले में ऐसा पहली बार है जब दो जगहों पर मतों की गिनती होगी। दो जगहों पर मतगणना की वजह से पुलिस, प्रशासन को सुरक्षा प्लान भी दो तरफा लागू करना पड़ा है।

कृषि विवि में होने वाली काउंटिंग के लिए वोटिंग कार्मिक, पुलिसकर्मी, मीडिया कर्मी को एटूजेड कालोनी कट एनएच-58 से कृषि विवि जाना होगा। उनके वाहन कृषि विवि के मेन गेट के पास बने ग्राउंड और पार्क में पार्क होंगे। जिस वजह से इन जगओं पर यातायात बाधित रहेगा।

पढ़ें-UP Election 2022: चुनाव नतीजे से पहले बढ़ी भगवा गुलाल की मांग, तैयारियों में जुटे व्यापारी

संबंधित समाचार