UP Election 2022: कानपुर पुलिस ने मतगणना में गड़बड़ी करने वालों को देखते ही गोली मारने की दी चेतावनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। मतगणना के दिन किसी तरह की गड़बड़ी या अफरा-तफरी न हो इसके लिए कानपुर पुलिस के कप्तान ने सख्त आदेश जारी किए हैं। पुलिस ने चेतावनी दी है कि अगर किसी ने मतगणना में बाधा डालने की कोशिश की तो उसे देखते ही गोली मार दी जाएगी। मंगलवार को कानपुर देहात पुलिस और प्रशासन …

कानपुर। मतगणना के दिन किसी तरह की गड़बड़ी या अफरा-तफरी न हो इसके लिए कानपुर पुलिस के कप्तान ने सख्त आदेश जारी किए हैं। पुलिस ने चेतावनी दी है कि अगर किसी ने मतगणना में बाधा डालने की कोशिश की तो उसे देखते ही गोली मार दी जाएगी।

मंगलवार को कानपुर देहात पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को बताया कि यहां पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के तहत मतगणना कराई जाएगी। पुलिस और प्रशासन ने तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था तैयार की है। इसमें जनपद से करीब 1500 पुलिसकर्मी, दो कंपनीज सीआईएसएफ, दो कंपनी सीआरपीएफ, एक पीएसी की कंपनी तैनात की जा रही है।

इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ये बात साफ तौर से जाहिर हो गई है कि इस बार मतगणना में प्रशासन को गड़बड़ी होने और काउंटिंग में बाधा डालने की आशंका है। जिसको लेकर कानपुर देहात के एसपी स्वप्निल ममगई ने बेहद सख्त होने के आदेश दिए हैं।

पढ़ें- संभल: महिला दिवस के कार्यक्रम में उठे महिला सुरक्षा पर सवाल

संबंधित समाचार