गौतम बुद्ध नगर: ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, काउंटिंग के दौरान सुबह 4 बजे से रहेगा रोड डायवर्जन
गौतम बुद्ध नगर। नोएडा में काम कर रहे लोगो के लिए ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। यातायात में उनके लिए ये एडवाइजरी काउंटिंग समाप्त होने तक रहेगी। नोएडा में काउंटिंग के दौरान जो लोग फेज-2 इंडस्ट्रियल जोन में काम करते है। या जिनको नोएडा से ग्रेटर नोएडा आना-जाना है। इसके लिए यातायात पुलिस …
गौतम बुद्ध नगर। नोएडा में काम कर रहे लोगो के लिए ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। यातायात में उनके लिए ये एडवाइजरी काउंटिंग समाप्त होने तक रहेगी। नोएडा में काउंटिंग के दौरान जो लोग फेज-2 इंडस्ट्रियल जोन में काम करते है। या जिनको नोएडा से ग्रेटर नोएडा आना-जाना है। इसके लिए यातायात पुलिस के एक हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर संपंर्क कर सकते है। उसके बाद यातायात सुचारु रूप से चलेगा।
फूल मंडी में प्रतिबंधित
नोएडा के स्ट्रांग रूम में 10 मार्च को सुबह 8 बजे से काउंटिंग शुरु होगी। यह स्ट्रांग रूम फूल मंडी में बनाया गया है। काउंटिंग के दिन सुविधा के लिए सुबह 4 बजे से लेकर काउंटिंग समाप्ति तक फूल मंडी के चारों ओर की बांउंड्री वाल से सटी सड़कों पर यातायात पूर्णता बंद रहेगा।
मतगणना के दौरान ये होगी पार्किंग की व्यवस्था
.प्रत्याशी एजेंट अपने वाहनों को एसएमसी कंपनी के सामने पक्की पार्किंग में खड़ा कर फूलमंडी गेट नंबर 5 से पैदल प्रवेश करेंगे।
.मीडिया कर्मी फूल मंडी गेट नंबर 2 के अंदर ब्लॉक ‘ए’ के सामने पार्किंग स्थल पर अपने वाहन पार्क कर सकेंगे।
. मतगणना अधिकारी कर्मचारी एवं पुलिस कर्मी फूलमंडी गेट नंबर-2 के अंदर ब्लाक बी,सी,डी के सामने पार्किंग स्थल का उपयोग कर वाहनों को खड़ा कर सकेंगे।
. इसके अलावा अन्य कार्यकर्ता फूल मंडी के चारो ओर सार्वजनिक मार्ग पर एक किमी के दायरे में पार्क नहीं करेंगे।
रोड डायवर्जन प्लान का करे पालन
. ऐसे में कुलेसरा से फेज-2 नोएडा की ओर आने वाले वाहन हिंडन पुल से आगे एसएससी कंपनी तिराहा से बाय मुड़कर सैफकाम कंपनी तिराहे से दाहिने मुड़कर बी ब्लाक सेक्टर-88 चौराहे से होते हुए जा सकते है।
. गेझा तिराहे से सूरजपुर की ओर जाने वाले भारी वाहन गेझा तिराहे से दाहिने मुड़कर नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से जा सकते है।
. फूलमंडी तिराहा से सेक्टर-88 की ओर जाने वाला मार्ग बंद रहेगा। इस मार्ग से जाने वाला यातायात थाना फेज-2 तिराहा से पूर्व में लावा कंपनी के तिराहे से होकर जा सकते है।
यह भी पढ़े-अनन्या पांडे-शनाया कपूर के साथ पूल पार्टी करते नजर आईं सुहाना खान, वीडियो में दिखी तीनों की मस्ती
