प्रतापगढ़: स्कूली छात्र की चाकू मारकर हुई हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रतापगढ़। जिले के कंधई क्षेत्र में बुधवार सुबह एक स्कूली छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इंटरमीडिएट के छात्र सागर सिंह की कंधई के कालूराम इंटर कालेज के पास चाकू मारकर हत्या कर दी गयी है। मृतक करमाही गांव का निवासी था और आज सवेरे कोचिंग के लिये …

प्रतापगढ़। जिले के कंधई क्षेत्र में बुधवार सुबह एक स्कूली छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इंटरमीडिएट के छात्र सागर सिंह की कंधई के कालूराम इंटर कालेज के पास चाकू मारकर हत्या कर दी गयी है। मृतक करमाही गांव का निवासी था और आज सवेरे कोचिंग के लिये घर से निकला था।

पुलिस के अनुसार मृतक के परिजनों ने अभी तक कोई तहरीर नही दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है।

पढ़ें- बहराइच: जिले में मनाया गया आजादी का अमृत महोत्सव, शहीदों के परिवार का हुआ सम्मान

संबंधित समाचार