बरेली ब्रेकिंग: मतगणना से पहले बड़ी कार्रवाई, सपाइयों के हंगामे के बाद बहेड़ी एसडीएम को हटाया गया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में मतगणना से पहले ही बुधवार को एक बड़ी कार्रवाई हो गई। बरेली के परसाखेड़ा वेयर हाउस में कूड़े की गाड़ी में पोस्टल बैलेट पेपर मिलने के बाद सपाइयों ने हंगामा कर दिया। जिसके बाद प्रशासन ने बुधवार को बहेड़ी की एसडीएम पारूल तरार को पद से हटा …

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में मतगणना से पहले ही बुधवार को एक बड़ी कार्रवाई हो गई। बरेली के परसाखेड़ा वेयर हाउस में कूड़े की गाड़ी में पोस्टल बैलेट पेपर मिलने के बाद सपाइयों ने हंगामा कर दिया। जिसके बाद प्रशासन ने बुधवार को बहेड़ी की एसडीएम पारूल तरार को पद से हटा दिया है। उनकी जगह बहेड़ी के नए एसडीएम के रूप में जिम्मेदारी अब राजेश चंद्रा को सौंपी गई है। मतगणना से महज एक दिन पहले ही यह कार्रवाई होने के बाद सभी अधिकारियों में खलबली का माहौल पैदा हो गया है।

क्या था पूरा मामला
दरअसल, मंगलवार शाम को बहेड़ी में कूड़ा गाड़ी में पोस्टल बैलेट पेपर से भरे तीन संदूक समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पकड़े थे। बताया जा रहा है कि नगर पालिका की कूड़े की गाड़ी में बैलेट पेपर भरकर परसाखेड़ा वेयर हाउस तक आए थे। जिसके बाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त हंगामा काट दिया। हांलाकि पुलिस प्रशासन के काफी समझाने और जांच करने का आश्वासन देने के बाद सभी शांत भी हो गए। देर रात तक हंगामे के बाद सपाई वहीं, पर अपना डेरा जमाकर बैठ गए। जिसके बाद बुधवार को प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बहेड़ी की एसडीएम पारूल तरार को हटा दिया है। और अब राजेश चंद्रा को उनकी जगह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

रिटर्निंग ऑफिसर भी थी पारूल तरार
प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि पारूल तरार एसडीएम होने के साथ-साथ रिटर्निंग ऑफिसर भी थीं। हंगामें के बाद उन्हें दोनों पदों से हटा दिया गया है। हालांकि सपाई लगातार बैलेट पेपर के बाद अब एवीएम में भी गड़बड़ी पर सवाल उठा रहे है। इसकी पुष्टि करते हुए एडीएम प्रशासन VK सिंह ने बताया कि अब बहेड़ी के नए एसडीएम के रूप में राजेश चंद्रा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ये भी पढ़ें-

बरेली: 15 वर्ष के युवक का लटका मिला शव, परिजनों का आरोप हत्या हुई है

संबंधित समाचार