अयोध्या: प्रमुख सचिव मतगणना धीमी कराने का दे रहे निर्देश- विशाल वर्मा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। वाराणसी में गाड़ी में ईवीएम मिलने के बाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के हर जिलों में मोर्चा खोल दिया है। अयोध्या में भी रात से ही स्ट्रांग रूम के बाहर प्रत्याशियों के साथ कार्यकर्ताओं ने डेरा डाल रखा है। यहां पार्टी के मतगणना प्रभारी ने बुधवार को आरोप लगाया कि सीएम के …

अयोध्या। वाराणसी में गाड़ी में ईवीएम मिलने के बाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के हर जिलों में मोर्चा खोल दिया है। अयोध्या में भी रात से ही स्ट्रांग रूम के बाहर प्रत्याशियों के साथ कार्यकर्ताओं ने डेरा डाल रखा है। यहां पार्टी के मतगणना प्रभारी ने बुधवार को आरोप लगाया कि सीएम के प्रमुख सचिव जिलों के डीएम को फोन कर मतगणना धीमी कराने का निर्देश दे रहे हैं।

प्रभारी विशाल वर्मा ने कहा कि सरकार में बैठे लोग लोकतंत्र की हत्या करने के लिए आतुर हैं। शिकायत के बाद भी चुनाव आयोग कार्रवाई नहीं कर रहा है। वाराणसी में ईवीएम अगर ट्रेनिंग के लिए जा रही थी तो क्यों नहीं प्रत्याशियों को इसकी जानकारी दी गई। चुनाव आयोग को मतगणना निष्पक्ष करानी चाहिए, लेकिन वह सरकार के दबाव में काम कर रहा है। मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव जिलों के डीएम को फोन कर भाजपा के लीड कम होने पर मतगणना स्लो कराने का निर्देश दे रहे हैं।

विशाल वर्मा ने आरोप लगाया कि मतगणना धीमी गति से करने पर रात में गड़बड़ी की जा सकती है। इस दौरान अयोध्या विधानसभा से सपा प्रत्याशी तेज नारायण पांडे पवन ने कहा कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने चुनाव आयोग से निष्पक्ष मतगणना कराने की अपील भी की। इस दौरान गोसाईगंज से प्रत्याशी अभय सिंह, बीकापुर प्रत्याशी हाजी फिरोज खान उर्फ गब्बर व रुदौली से सपा प्रत्याशी आनंद सेन यादव भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़े-बरेली ब्रेकिंग: मतगणना से पहले बड़ी कार्रवाई, सपाईयों के हंगामें के बाद बहेड़ी एसडीएम को हटाया गया

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता