झांसी: मतगणना से पहले पूरी तरह से अलर्ट मोड में आया प्रशासन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

झांसी। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की मतगणना पूरी तरह से निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराने के लिए झांसी प्रशासन और पुलिस पूरी तत्परता से जुटी है और जहां एक ओर प्रशासन मतगणना स्थल और आसपास की स्थिति चाकचौबंद करने में लगी है तो दूसरी ओर मतगणना के दिन कानून-व्यवस्था बनाये रखने के लिए …

झांसी। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की मतगणना पूरी तरह से निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराने के लिए झांसी प्रशासन और पुलिस पूरी तत्परता से जुटी है और जहां एक ओर प्रशासन मतगणना स्थल और आसपास की स्थिति चाकचौबंद करने में लगी है तो दूसरी ओर मतगणना के दिन कानून-व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी मुस्तैदी से जुटा है।

इसी क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी और जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बुधवार को मतगणना स्थल भोजला मंडी पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और उपस्थित अधिकारियों को बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतगणना की जायेगी। सभी अधिकारी और कर्मचारी मतगणना स्थल पर समय से पहुंच कर मतगणना शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से कराना सुनिश्चित करें।

मतगणना में सुरक्षाकर्मी प्राप्त व्यक्ति को मतगणना एजेंट नियुक्त नहीं किया जायेगा। प्रत्याशियों से अपेक्षा है कि वे परिपक्व व्यक्तियों जिनकी आयु 18 वर्ष से अधिक हो, को मतगणना एजेंट नियुक्त करें।

सुरक्षा कर्मियों को मतगणना हाल में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाती है, इसलिए सुरक्षा प्राप्त व्यक्तियों को मतगणना एजेंट नियुक्त नहीं किया जा सकता है। केन्द्र या राज्य सरकार के मंत्री, संसद सदस्य, एमएलए, एमएलसी, जिला पंचायत, नगर निगम एवं नगर पालिका अध्यक्ष, सहकारी संस्थाओं के चुने हुए अध्यक्ष, सार्वजनिक क्षेत्र के अध्यक्ष और कोई भी सरकारी सेवक मतगणना एजेंट नामित नहीं होगा।

सभी रिटर्निंग आफिसर को निर्देश दिया है कि आयोग के इन निर्देशों का कड़ाई से पालन करें। मतगणना परिसर में किसी भी मतगणना एजेंट अथवा कर्मचारी को मोबाइल फोन, लाइटर, माचिस, हथियार आदि के अलावा मतगणना परिसर में वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से वर्जित होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि यदि तलाशी के दौरान उक्त वस्तु पाई जाती है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

वाराणसी में प्रशिक्षण में प्रयुक्त ईवीएम को लेकर सपा द्वारा किए गए हंगामे के बाद यहां पुलिस और प्रशासन किसी भी विवाद के पैदा होने की आशंका को कम से कम करने के प्रयास में लगातार जुटा है।

इसी क्रम में मंगलवार देर रात भी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा ने मतगणना स्थल का जायजा लिया। सुरक्षा में लगे अधिकारी और कर्मचारियों को चेक करते हुए सुरक्षा के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

पढ़ें- मांकडिंग पर MCC का फैसला, स्ट्राइक छोड़ने पर बल्लेबाज को दिया जाएगा रन आउट

संबंधित समाचार