बहराइच: पुलिस के सामने पुजारी की पिटाई का आरोप, पीड़ित ने नामजद थाने में दी तहरीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। खैरीघाट के बेलहा बहरौली तटबंध स्थित बागेश्वरी मंदिर के पुजारी ने पुलिस के सामने ही दबंगों द्वारा पिटाई किए जाने का आरोप लगाया है। पुजारी ने थाने में नामजद तहरीर देकर मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की है। खैरीघाट थाना क्षेत्र के लौकिहा इमामगंज बेलहा बेहरौली तटबंध के किनारे बागेश्वरी मंदिर स्थित है। …

बहराइच। खैरीघाट के बेलहा बहरौली तटबंध स्थित बागेश्वरी मंदिर के पुजारी ने पुलिस के सामने ही दबंगों द्वारा पिटाई किए जाने का आरोप लगाया है। पुजारी ने थाने में नामजद तहरीर देकर मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की है।

खैरीघाट थाना क्षेत्र के लौकिहा इमामगंज बेलहा बेहरौली तटबंध के किनारे बागेश्वरी मंदिर स्थित है। मंदिर के पुजारी दुख्खी राम ने लौकिहा गांव निवासी साबित राम पर लात घूंसों व डंडे से मारने पीटने का आरोप लगाया है।दुखीराम का आरोप है कि सूचना के बाद मौके पर डायल 112 की पुलिस आयी हुई थी। उसके सामने भी विपक्षियों ने लात घुसा से मारा पीटा। लेकिन पुलिस केवल तमाशबीन बनी रही।

पुजारी ने बताया की बच्चे फूल पौधे जो मंदिर के आसपास लगाते हैं, उसे उखाड़ कर फेंक देते हैं। जिसकी शिकायत परिजनों से करने पर गाली गलौज व मारने पीटने लगते हैं। पीड़ित पुजारी दुख्खीराम ने खैरीघाट थाने पर लिखित शिकायत पत्र देकर विपक्षियों पर कार्यवाही की मांग की है। थानाध्यक्ष राज कुमार सिंह ने बताया है कि बच्चों के विवाद को लेकर कुछ कहासुनी हुई थी दोनों तरफ से शिकायत पत्र दी गई है। जांच किया जा रहा है।

पढ़ें-झांसी: मतगणना से पहले पूरी तरह से अलर्ट मोड में आया प्रशासन

संबंधित समाचार