बाराबंकी: घर से लाखों के गहने उठा ले गए चोर, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। थाना लोनी कटरा क्षेत्र के ककरी गांव में मंगलवार की रात छत के रास्ते घर में दाखिल होकर बक्से व अलमारी का ताला तोड़कर करीब पच्चीस लाख के सोने व चांदी गहने उठा ले गए। बिन्नू सिंह ने बताया कि घर के पास बने शौचालय के रास्ते  छत पर से आंगन में रस्सी के …

बाराबंकी। थाना लोनी कटरा क्षेत्र के ककरी गांव में मंगलवार की रात छत के रास्ते घर में दाखिल होकर बक्से व अलमारी का ताला तोड़कर करीब पच्चीस लाख के सोने व चांदी गहने उठा ले गए। बिन्नू सिंह ने बताया कि घर के पास बने शौचालय के रास्ते  छत पर से आंगन में रस्सी के सहारे उतर कर कमरे में रखे अलमारी व बक्से में रखा बारह तोला के सोने व चार किलो चांदी के जेवरात वहीं पड़ोसी सुरेन्द्र सिंह के घर से चौबीस तोला सोना व आठ सौ ग्राम चांदी के जेवरात चुरा ले गए। इंस्पेक्टर विश्व नाथ प्रसाद यादव ने बताया कि शिकायत मिली है जांच की जा रही है। सीओ हैदरगढ़ डाक्टर बीनू सिंह ने घटना का निरीक्षण कर शीघ्र घटना खोलें जाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़े-अमरोहा : मतगणना को लेकर सभी तैयारियां पूरी, चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस फोर्स तैनात

संबंधित समाचार