अयोध्या: जिले में कल होने वाली मतगणना को लेकर डायवर्ट रहेगा यातायात, जान लें प्रशासन का नया प्लान नहीं तो होगी परेशानी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को हो रही मतगणना के चलते गुरूवार को नगर में यातायात डायवर्जन रहेगा। बुधवार को यातायात कार्यालय की ओर से डायवर्जन आदेश जारी किया गया है। आप भी इसे समझ लें, वर्ना गुरुवार को बेवजह परेशान होना पड़ेगा। डायवर्जन प्रात: 6 बजे से मतगणना समाप्ति तक जारी रहेगा। यातायात …

अयोध्या। विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को हो रही मतगणना के चलते गुरूवार को नगर में यातायात डायवर्जन रहेगा। बुधवार को यातायात कार्यालय की ओर से डायवर्जन आदेश जारी किया गया है। आप भी इसे समझ लें, वर्ना गुरुवार को बेवजह परेशान होना पड़ेगा। डायवर्जन प्रात: 6 बजे से मतगणना समाप्ति तक जारी रहेगा।

यातायात कार्यालय के अनुसार देवकाली बाइपास से शहर की तरफ हल्का व भारी वाहन के प्रवेश प्रतिबन्धित रहेगा। मनूचा तिराहा से फतेहगंज की तरफ आने वाले भारी वाहन/चार पहिया/तीन पहिया  वाहन पूर्णत: प्रतिबन्धित रहेगें। नाका अग्रसेन चौराहे की तरफ से आने वाले कामर्शियल वाहनों का डायवर्जन रामनगर तिराहा से मोदहा की तरफ डायवर्ट किया जायेगा।

पुष्पराज चौराहे से जीआईसी स्कूल की तरफ आने वाले सभी प्रकार के वाहन प्रतिबन्धित रहेंगे। रिकाबगंज चौराहे से  कसाबबाड़ा फतेहगंज की तरफ चार पहिया/तीन पहिया वाहनों का प्रवेश नहीं होगा। खिड़की अलीबेग व कसाबबाड़ा  तिराहे से जीआईसी की तरफ आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबन्धित रहेगा।

मकबरा तिराहे से जीआईसी स्कूल की तरफ आने वाले सभी प्रकार के वाहन प्रत्याशी के छोड़कर नहीं जाने दिए जायेगें। मतगणना में लगें अधिकारी वाहनों को जीआईसी स्कूल के मुख्य गेट से प्रवेश दिया जायेगा। मतगणना मे लगे सभी अधिकारी कमार्चारियों पर डियूटी कार्ड दिखाने पर डायवर्जन लागू नही रहेगा।

यह भी पढ़ें; अयोध्या में 30 राउंड में होगी काउंटिंग, सुरक्षा को लेकर बढ़ाए गए इंतजाम, तैनात की गई पुलिस बल

संबंधित समाचार