बुलंदशहर: शिक्षक के परिवार को दी गई 2 लाख की मदद, शिक्षा विभाग के सदस्यों ने जमा की धनराशि
बुलंदशहर। जिले के ब्लॉक डीबाई के टाउन स्कूल में कार्यरत कर्मचारी राजीव सिंघल का बीते शनिवार को बीमारी से देहांत हो गया था। बेसिक शिक्षा परिवार के सदस्यों द्वारा 175350 रुपए की धनराशि जमाकर दिवंगत राजीव सिंघल के परिवार के लिए मदद के लिए पहुंचाई गई है। डिबाई खंड शिक्षा अधिकारी रिचा शर्मा और ब्लॉक …
बुलंदशहर। जिले के ब्लॉक डीबाई के टाउन स्कूल में कार्यरत कर्मचारी राजीव सिंघल का बीते शनिवार को बीमारी से देहांत हो गया था। बेसिक शिक्षा परिवार के सदस्यों द्वारा 175350 रुपए की धनराशि जमाकर दिवंगत राजीव सिंघल के परिवार के लिए मदद के लिए पहुंचाई गई है।
डिबाई खंड शिक्षा अधिकारी रिचा शर्मा और ब्लॉक के 270 से ज्यादा सदस्यों ने इसमें अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। जो जरूरतमंद परिवार के लिए काफी महत्वपूर्ण है।
डॉ सोमेंद्र कुमार ने कहा
डॉ सोमेंद्र कुमार ने कहा कि शिक्षक और शिक्षिका साथियों के साथ-साथ शिक्षामित्र ,अनुदेशक एवं कर्मचारी साथियों ने भी इस कार्य में अपना बहुत बड़ा योगदान किया है। पूरा बेसिक शिक्षा परिवार आप सभी सहयोग कर्ताओं का बहुत-बहुत आभार प्रकट करता है। जब इस सहयोग राशि को स्वर्गीय राजीव के घर पहुंचाया गया, तो राजीव के बड़े भाई संजय सिंघल, 15 वर्षीय पुत्र देवम (शिवम ), धर्मपत्नी एवं दोनों पुत्रियां और परिवार के अन्य सदस्यों से भी मुलाकात हुई।
परिवार वालों ने प्रेषित सहयोग को परिवार के सदस्य के रूप में दिया। परिवार ने उसे सहयोग की तरह स्वीकार किया। पूरा वातावरण एक बार फिर गमगीन हो गया।
