बहराइच: भाई के सामने बहन के अपहरण की कोशिश, पुलिस के हत्थे चढ़े दो अपहर्ता
बहराइच। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा को भाई के सामने ही स्कूल से वापस आते समय अपहरण की कोशिश की गई। शोर मचाने पर अपहर्ता फरार हो गए। पुलिस ने दोनों अपहर्ताओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पयागपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा मंगलवार को साइकिल से वापस घर …
बहराइच। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा को भाई के सामने ही स्कूल से वापस आते समय अपहरण की कोशिश की गई। शोर मचाने पर अपहर्ता फरार हो गए। पुलिस ने दोनों अपहर्ताओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पयागपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा मंगलवार को साइकिल से वापस घर आ रही थी। साथ में छात्रा का भाई भी था। थाना क्षेत्र के बिलरवा बाग के पास पहुंचने पर चार पहिया वाहन सवार दो लोग पहुंचे। सभी ने भाई के सामने ही छात्रा का अपहरण कर वाहन में बैठाने की कोशिश की। भाई और बहन के शोर मचाने पर लोग दौड़े। इस पर अपहर्ता फरार हो गए। घर पहुंचकर भाई और बहन ने पिता से आपबीती बताई। थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि पिता की तहरीर पर अंबुज तिवारी पुत्र कपिल देव और अंचल पुत्र रमेश शुक्ला को बुधवार को बिरलवा चौराहे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। दोनों के विरुद्ध छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़े-बरेली: सपा नेताओं की मांग, एजेंटों की मौजूदगी में खोली जाएं मतपेटियां
