अलीगढ़: बदमाशों ने लूटे दूल्हा-दुल्हन से हजारों के जेवरात, जांच में जुटी पुलिस
अलीगढ़। क्षेत्र के गांव मईनाथ निवासी पंकज की इलाके के नगला मंदिर गांव निवासी एक युवती के साथ शादी हुई है। सोमवार शाम पंकज की बारात नगला मंदिर आई थी। थाना मडराक क्षेत्र के नगला मंदिर से दुल्हन को विदा कराकर ले जा रहे दूल्हे की कार को मंगलवार को बदमाशों ने हाईवे पर रुकवा …
अलीगढ़। क्षेत्र के गांव मईनाथ निवासी पंकज की इलाके के नगला मंदिर गांव निवासी एक युवती के साथ शादी हुई है। सोमवार शाम पंकज की बारात नगला मंदिर आई थी। थाना मडराक क्षेत्र के नगला मंदिर से दुल्हन को विदा कराकर ले जा रहे दूल्हे की कार को मंगलवार को बदमाशों ने हाईवे पर रुकवा लिया।
मडराक के प्रभारी निरीक्षक कुलदीप कुमार ने बताया कि पंकज के अनुसार वह मंगलवार को दुल्हन को कार से विदा कराकर गांव लौट रहा था। सुबह करीब 11 बजे जैसे ही कार हाईवे पुल पर पहुंची, तभी दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने कार का पीछा करते हुए रुकवा लिया। आरोप है कि मारपीट करते हुए दुल्हन के गले का हार व दूल्हे के गले की सोने की चेन लूट ली। इस बीच बदमाश भागने लगे तो उन्होंने शोर मचा दिया। ग्रामीणों ने पीछा कर दो बदमाशों को दबोच लिया और पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया।
आरोप है कि बदमाश मारपीट करने के बाद दूल्हा व दुल्हन से हजारों के जेवरात व नकदी लूटकर ले गए। पीड़ितों के शोर मचाने पर दो बदमाशों को ग्रामीणों ने दबोच लिया, जबकि दो साथी भागने में सफल रहे। हालांकि, पुलिस इस घटना को लूट की बजाय प्रेम प्रसंग में हुई मारपीट की घटना बताते हुए जांच की बात कह रही है।
यह भी पढ़े-बहराइच: भाई के सामने बहन के अपहरण की कोशिश, पुलिस के हत्थे चढ़े दो अपहर्ता
