रुद्रपुर: बंद घर से चोरों ने घर से नकदी समेत लाखों का सामान पार किया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। खेड़ा में बंद घर में चोरों ने नकदी सहित लाखों रुपये के जेवर पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी परिवार के गांव से वापस घर आने पर हुई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौपकर सामान बरामदगी की मांग की है। पुलिस ने तहरीर अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश …

रुद्रपुर, अमृत विचार। खेड़ा में बंद घर में चोरों ने नकदी सहित लाखों रुपये के जेवर पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी परिवार के गांव से वापस घर आने पर हुई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौपकर सामान बरामदगी की मांग की है। पुलिस ने तहरीर अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

खेड़ा, वार्ड नंबर 19 निवासी अनिल ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि पांच मार्च को वह लोग बहन के रिश्ते के सिलसिले में गांव गये हुई थे। इस बीच चोरो ने उनके घर से चोरी कर ली। घटना की जानकारी उन्हें गांव से वापस आने पर हुई। उन्होंने देखा कि घर के मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था। जिसे देख उनके होश उड़ गये। अंदर जाकर देखा तो कमरे का ताला भी टूटा हुआ मिला और अलमारी का सामान बिखरा पड़ा हुआ था।

खोजबीन करने पर अलमारी में रखे 60 हजार रुपये कैश सहित एक जोड़ी सोने की झुमकी, सोने का मांग टीका, सोने की नथनी, चांदी का बिछवा, चांदी की पायल व सोने की अंगूठी गायब थी। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत कर चोरो की तलाश कर सामान बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस ने तहरीर अनुसार अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार