कानपुर: पत्नी की मौत के गम में पति ने ट्रेन से कटकर दी जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। राहमपुर स्थित रेलवे क्रासिग के पास बुधवार सुबह एक अधेड़ ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के रतनपुर गांव निवासी 52 वर्षीय रामसजीवन मजदूरी करते थे। छोटे भाई रामनरेश ने बताया कि रामसजीवन की पत्नी उमा का निधन एक वर्ष पहले बीमारी के …

कानपुर। राहमपुर स्थित रेलवे क्रासिग के पास बुधवार सुबह एक अधेड़ ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।

घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के रतनपुर गांव निवासी 52 वर्षीय रामसजीवन मजदूरी करते थे। छोटे भाई रामनरेश ने बताया कि रामसजीवन की पत्नी उमा का निधन एक वर्ष पहले बीमारी के चलते हो गया था। उनके 18 वर्षीय धीरज व 16 वर्षीय शिवम दो बेटे व तीन बेटियां 12 वर्षीय शालिनी, आठ वर्षीय शिवानी और छह वर्षीय खुशबू हैं।

पत्नी की मौैत के बाद भाई शराब पीने लगे थे। वह मंगलवार रात खाना खाकर घर से निकले थे। बुधवार सुबह कानपुर-बांदा रेलमार्ग पर पतारा क्षेत्र के राहमपुर स्थित रेलवे क्रासिग के पोल नंबर-1398 के पास पटरी में सिर रखकर लेट गए। सुबह चार बजे बांदा से कानपुर की ओर जा रही मालगाड़ी की चपेट में आने से सिर धड़ से अलग हो गया। इससे उनकी मौत हो गई। पतारा चौकी इंचार्ज जितेंद्र पाल सिह ने बताया कि पत्नी की मौत के गम में आत्महत्या करने की बात सामने आई है।

यह भी पढ़ें: बाजपुर: हादसे में पिता-पुत्र की मौत मामले में अज्ञात चालक पर रिपोर्ट दर्ज

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज