कानपुर: कत्था व्यापारी के यहां से मिले 1.01 करोड़ रुपए किए गए सीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। आयकर विभाग ने कत्था व्यापारी के यहां मंलगवार को छापेमारी शुरू की थी। पहले दिन 65 लाख रुपये बरामद हुए थे। बुधवार को यह रकम बढ़कर 1.01 करोड़ रुपये हो गई। इसे सीज कर दिया गया है। कम कीमत के बिल जारी कर पांच करोड़ की कर अपवंचना की भी आशंका है। इसकी गणना …

कानपुर। आयकर विभाग ने कत्था व्यापारी के यहां मंलगवार को छापेमारी शुरू की थी। पहले दिन 65 लाख रुपये बरामद हुए थे। बुधवार को यह रकम बढ़कर 1.01 करोड़ रुपये हो गई। इसे सीज कर दिया गया है। कम कीमत के बिल जारी कर पांच करोड़ की कर अपवंचना की भी आशंका है। इसकी गणना जारी है।

आयकर विभाग ने मंगलवार को स्वरूप नगर निवासी उपमन्यु कत्था इंडस्ट्री के मालिक शिशिर अवस्थी के यहां छापा मारा था। स्वरूप नगर स्थित घर के अलावा नयागंज, काहूकोठी स्थित ऑफिस, मोतीमोहाल स्थित गोदाम और उन्नाव स्थित फैक्ट्री में छापा मारा था। छापे के दौरान 1.०1 करोड़ रुपये की नकदी मिली। कारोबारी इस नकदी को रोकड़ बही में नहीं दिखा पाया।

इसे अघोषित नकदी मानते हुए सीज कर दिया गया। मंगलवार तक आयकर की टीमों ने 65 लाख रुपये की नकदी पकड़ी थी। बुधवार को 41 लाख रुपये की नकदी और पकड़ी गई। बड़ी संख्या में कम कीमत के इनवाइस भी मिले हैं। 4०० रुपये में बिके माल की बिलिग 28० रुपये में की जाती थी। इससे पांच करोड़ की करअपंचना की उम्मीद है। कोरोबारी के तीन बैंक लॉकर भी सील किए गए हैं। कारोबारी के पास सिर्फ एक वर्ष के बहीखाते मिले हैं। उसे चार वर्ष के बहीखाते रखने चाहिए।

यह भी पढ़ें: मुरादाबाद: बदहाल ‘स्ट्रीट लाइटें’ दे रहीं हादसों को दावत, गिरने की कगार पर खंभे

संबंधित समाचार