रामपुर : बाइक अनियंत्रित होकर लालपुर पुल में गिरी एक की मौत, दूसरा जख्मी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खौद (रामपुर),अमृत विचार। शादी से खाना खाकर घर जा रहे बाइक सवार युवक लालपुर में जा गिरे। हादसे के बाद एक की मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल हो गया। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। दोनों को निकालकर अस्पताल भिजवाया। जहां घायल कर इलाज चल रहा है। जिला मुरादाबाद के थाना ठाकुरद्वारा के …

खौद (रामपुर),अमृत विचार। शादी से खाना खाकर घर जा रहे बाइक सवार युवक लालपुर में जा गिरे। हादसे के बाद एक की मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल हो गया। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। दोनों को निकालकर अस्पताल भिजवाया। जहां घायल कर इलाज चल रहा है।

जिला मुरादाबाद के थाना ठाकुरद्वारा के गांव फरीदपुर निवासी इरफान के रिश्तेदार ढकिया डिलारी में रहते हैं। उनके यहां से बारात अजीमनगर थाना क्षेत्र के खौद चौराहे पर स्थित एक मैरिज हाल में शाम के समय वह अपने दोस्त के साथ बरात में खाना खाने आए थे। यहां से वापस जाते समय लालपुर पुल में बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई।

उसके बाद दोनों उसमें गिर गए। हादसे के बाद आस पास के लोग मौके पर आ गए। जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी आ गई। दोनों को किसी तरह से पुलिस ने बाहर निकाला। लेकिन जब तक अतीक अहमद की मौत हो चुकी थी। जबकि सद्दाम जख्मी हो जाने के कारण उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है। मौत के बाद काफी देर तक लोगों की भीड़ एकत्र रही।

ये भी पढ़ें-

लखीमपुर-खीरी: वीरू हत्याकांड पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं परिजन

संबंधित समाचार