अखिलेश यादव ने बीजेपी पर कसा तंज, कहा- झूठ, फरेब, छल से बाज आने वाली नहीं भाजपा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जनआकांक्षा और सत्तालोलुपता के बीच जंग में 10 मार्च का दिन निर्णायक सिद्ध होगा। श्री यादव ने गुरूवार को जारी बयान में कहा कि भाजपा को यह अहसास हो गया है कि जनता ने उसको सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया …

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जनआकांक्षा और सत्तालोलुपता के बीच जंग में 10 मार्च का दिन निर्णायक सिद्ध होगा। श्री यादव ने गुरूवार को जारी बयान में कहा कि भाजपा को यह अहसास हो गया है कि जनता ने उसको सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया है इसीलिए वह षडयंत्र और साजिशों का सहारा ले रही है।

भाजपा झूठ, फरेब और छलछद्म की राजनीति करने से बाज आने वाली नहीं है। अपनी खीझ मिटाने के लिए भाजपा नेता अफवाहबाजी के साथ वोटों की हेराफेरी के दुष्प्रयास में जुट गए हैं। जनता में भ्रम फैलाने के लिए एक्जिट पोल का सहारा लिया गया है, जिसकी जनता ने पोल खोल दी है। उन्होने कहा कि भाजपा द्वारा समाजवादी साथियों के मनोबल को तोड़ने की हरकतें की जा रही है लेकिन ऐसी किसी भी हरकत का कोई असर नहीं होगा। जनता ने स्वयं यह माना है कि विधानसभा चुनाव 2022 लोकतंत्र और संविधान की प्रतिष्ठा बचाना उनका नैतिक धर्म है।

राज्य कर्मचारियों सहित बेरोजगारी से पीड़ित नौजवानों और भाजपाई कुनीतियों से त्रस्त किसानों, गरीबों ने भाजपा की कारगुजारियों को उजागर कर उनको सबक सिखाने का काम किया है। जनता ने समाजवादी गठबंधन को हृदय से अपना शुभचिंतक माना है। श्री यादव ने कहा कि भाजपा संविधान की मर्यादा से खेल करते हुए प्रशासन तंत्र को भी दबाव में लेकर अपनी स्वार्थपूर्ति के काम में लगी है। भाजपा को कोई लोकलाज नहीं रह गई है। वह लोकतंत्र की पवित्रता को नष्ट करने में तुली है। लोकमत को लूटने के किसी भी दुस्साहस को जनता बर्दाश्त नहीं करेगी।

यह भी पढे़ं: बहराइच: ओवरटेक करने के चक्कर में पलटी ट्रैक्टर ट्रॉली, चालक घायल

संबंधित समाचार