महोबा में पुलिस ने अंतर्राज्यीय गिरोह के 11 सदस्यों को किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महोबा। उत्तर प्रदेश में महोबा जिले की पुलिस ने बुधवार को एक अंतरराज्यीय गिरोह के 11 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से लाखों रुपये कीमत का सरकारी पाइप बरामद किया है। अपर पुलिस अधीक्षक आरके गौतम ने बताया कि चरखारी कोतवाली क्षेत्र में पिछले दिनों नमामि गंगे परियोजना के पाइप कार्य स्थल से चोरी …

महोबा। उत्तर प्रदेश में महोबा जिले की पुलिस ने बुधवार को एक अंतरराज्यीय गिरोह के 11 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से लाखों रुपये कीमत का सरकारी पाइप बरामद किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक आरके गौतम ने बताया कि चरखारी कोतवाली क्षेत्र में पिछले दिनों नमामि गंगे परियोजना के पाइप कार्य स्थल से चोरी होने की शिकायत मिली थी जिसकी छानबीन में जुटी पुलिस टीम ने आज दोपहर में वाहन चेकिंग के दौरान मुस्करा मार्ग पर अर्जुन सहायक नहर के पास एक ट्रक को पकड़ा। ट्रक मे बड़ी संख्या में धातु मिश्रित पाइप लादकर ले जाये जा रहे थे।

पुलिस की जांच पड़ताल में ट्रक चालक और उसमे सवार लोग पाइपों के संदर्भ में किसी प्रकार के कागजात नही पेश कर सके। मामला संदिग्ध देख पुलिस ने ट्रक सवार सभी लोगों को हिरासत में ले पूछताछ की। जिसमे बदमाशों के अंतरराज्यीय गिरोह व उसके द्वारा यहां पाइप चोरी की घटना को अंजाम दिए जाने के मामले का खुलासा हुआ।

यह भी पढ़ें: आजमगढ़ में मतगणना से ठीक एक दिन पहले बीडीओ की गाड़ी से मिले पोस्टल बैलेट, सपाइयों ने किया हंगामा

संबंधित समाचार